{"_id":"61b8f22c4507b75d813edf42","slug":"honour-given-to-the-representatives-rudrapur-news-hld4476432116","type":"story","status":"publish","title_hn":"50वीं वर्षगांठ पर पूर्व पालिकाध्यक्षों, सभासदों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50वीं वर्षगांठ पर पूर्व पालिकाध्यक्षों, सभासदों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
गदरपुर में 50वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद में मौजूद जनप्रतिनिधि और पालिका कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद स्थापना की 50वीं वर्षगांठ सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। वर्षगांठ पर पूर्व पालिकाध्यक्षों, सभासदों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, ईओ प्रवीण कुमार सक्सेना की मौजूदगी में पूर्व पालिकाध्यक्ष लीलावती, अंजू भुड्डी व राकेश भुड्डी बंटी को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पालिका बोर्ड के कार्यकाल पूर्ण कर चुके पालिकाध्यक्षों, पूर्व सभासदों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा पालिका कार्यालय में कार्यरत 10 कर्मियों एवं 79 पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने पिछले तीन वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए नगर की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने का आश्वासन दिया। ईओ प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया कि 10 दिसंबर 1971 को नगर पालिका परिषद गदरपुर का गठन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन अशोक बांगा ने किया। इस दौरान सभासद अमरजीत सिंह, सतीश मिड्ढा, मीनाक्षी श्रीवास्तव, बृजेश चौधरी, संजीव झाम, तारिक उल्ला खान, जुगल किशोर गुप्ता, कृपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, रविंद्र बाबू गुप्ता, राजेंद्र कुमार, दया जोशी, रति देवी, माया देवी आदि थे।