फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Honey Production Is Best For Growing Income

पहाड़ों में आय का बेहतर जरिया बन सकता है मौन पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Honey Production Is Best For Growing Income
पर्वतीय क्षेत्रों में पाली जाने वाली मधुमक्खी के एपिस सेरेना इंडिका। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। मधुमक्खी (मौन) पालन पर्यावरण के अनुकूल एक कृषि वानिकी आधारित व्यवसाय है। मधुमक्खियों की ओर से पुष्पों से रस एकत्र करके तैयार किया जाने वाला शहद हानिरहित पूर्ण भोजन और पौष्टिक तत्व प्रदान करने वाला खाद्य पदार्थ है। मौन पालन को कम लागत में आसानी से शुरू किया जा सकता है जिसके लिए अधिक समय, श्रम व किसी विशेष प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होती। पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन आय का बेहतरीन जरिया बन सकता है।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की सह निदेशक डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में शहद की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग के कारण मौन पालन बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इससे हमें मधु, मोम, मधुमक्खी गोंद (प्रोपोलिस), राज अवलेह एवं मौनविष आदि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मौन, परागण द्वारा फसलों की पैदावार बढ़ाने में भी हमारी अद्भुत सहायता करती है। देश में भूमि की जोत प्राय: बहुत छोटी होती है। मौन पालन के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता नहीं होती है। छोटे किसान व भूमिहीन व्यक्ति भी इस व्यवसाय को सरलतापूर्वक अपना सकते हैं। मौन पालन के लिए भारी शारीरिक कार्य की भी आवश्यकता नहीं होती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारतीय मधुमक्खी एपिस सेरेना इंडिका को पारंपरिक तरीकों द्वारा सदियों से घरों में पाला जा रहा है। इससे लगभग 10-15 किग्रा. शहद/मौन वंश प्रतिवर्ष प्राप्त किया जा सकता है। आज इस शहद की कीमत 500-1000 रुपये प्रति किलो है। वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर इससे और अधिक लाभ कमाया जा सकता है। इन क्षेत्रों में कीटनाशकों व रसायनों का उपयोग कम से कम होता है। क्षेत्रों में निर्मित शहद जैविक उत्पाद के रुप में विक्रय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed