फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holly's determination not to use torches Palithin

पालीथिन की होली जलाकर प्रयोग न करने का संकल्प

Wed, 04 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Holly's determination not to use torches Palithin

स्वच्छ भारत अभियान में सब्जी विक्रेता कल्याण समिति ने मंगलवार से सब्जी बाजार में पालीथिन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया। विक्रेताओं ने इस दौरान पालीथिन की होली जलाकर कभी भी उसका प्रयोग न करने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन


सप्ताह भर पहले समिति कार्यालय में सभी विक्रताओं की हुई बैठक में तीन फरवरी से पालीथिन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था। समिति के अध्यक्ष कृष्णपद ढाली ने बताया कि लोगों की जानकारी के लिए बाजार में इस आशय की सूचना पहले ही लगा दी गई थी।
विज्ञापन


कहा कि मंगलवार से बाजार में पालीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने सभी दुकानदारों से कैरी बैग और कागज के लिफाफे का इस्तेमाल करने की बात कही। कहा कि यदि किसी भी विक्रेता के पास पालीथिन पाई गई तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने लोगों से घर से बाजार को निकलते वक्त बैग साथ लेकर चलने की अपील की। साथ ही नगर के दोनों व्यापार मंडल और मछली यूनियन से भी पालीथिन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। बाद में दुकानदारों के पास बचे पालीथिन को एकत्र कर होली जलाई गई। वहां सुभाष मंडल, माधव गाईन, धन्नजय सरकार, हरिचांद मंडल, रंजन सरकार, निर्मल कुमार, रवि दास, परितोष ढाली, अमल तरफदार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed