फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holi celebration in kitchha.

श्रीकृष्ण राधा की होली ने मन मोहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration in kitchha.
सितारगंज में जागरण में अघोरियों के साथ मशान होली खेलते शंकर भगवान। - फोटो : SITARGANJ
शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव पर आयोजित जागरण में श्रीकृष्ण राधा की होली ने मन मोह लिया। इस दौरान भक्त भोलेनाथ के जयकारों और भजनों पर जमकर थिरके। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह विश्व कल्याण के लिए श्रद्धालुओं ने हवन किया। दोपहर 12 बजे लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सिडकुल मार्ग पर आयोजित जागरण में काशीपुर के गायक अन्नू पागल व भजन गायिका उमा वर्मा ने भोलेनाथ और मां दुर्गा के सुंदर भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भोलेनाथ, मां काली और श्रीकृष्ण भगवान की मनमोहक झांकियों ने भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

भोलेनाथ की मशान होली, मां काली व भगवान श्री कृष्ण राधा की फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। विधायक सौरभ, ब्लॉक प्रमुख पति पलविंदर सिंह व कमल जिंदल को सभासद रवि रस्तोगी और मंदिर कमेटी ने भगवा अंग वस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां आचार्य हरीश भट्ट, महेंद्र दुर्गा प्रसाद, अनिल रस्तोगी, राधेश्याम, मनोज, हरीश कुमार, प्रिंस व रवि ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed