फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holi celebration at CM residence

Udham Singh Nagar News: सीएम आवास पर होली की धूम

Sun, 05 Mar 2023 09:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration at CM residence
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने नगरा तराई स्थित आवास पर होली मनाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के लिए मंगलमय और खुशियों से भरा हो। इस दौरान उन्होंने मां विशना देवी को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सीएम आवास पर महिलाओं ने ओ यशोदा के लाल, हरे पंख मुख सुवा बोलिये... आदि बोलों पर होली गाई। महिला मंडली ने सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी माता विशना देवी के समक्ष लयबद्ध होकर ढोलकी की धुन पर होली की बयार चलाई।
विज्ञापन

कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के पदाधिकारियों ने सीएम को होली की बधाई दी। मंच अध्यक्ष कै. ठाकुर सिंह खाती, भुवन भट्ट, केडी भट्ट, राजेंद्र सिंह मिताड़ी आदि ने कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। वहां विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रमेश जोशी रामू, नंदन सिंह खड़ायत, गौरव सोनकर, पवन अग्रवाल, सतीश गोयल, दिनेश अग्रवाल, नवीन बोरा, गोपाल बोरा आदि थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed