फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   History should be given to new generation: Rautela

नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी दी जाए : रौतेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
History should be given to new generation: Rautela
काशीपुर। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की गौविषाण टीले में लगाई गई छह दिनी चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पुरातत्व स्थलों और उनसे जुड़े इतिहास की जानकारी दी जानी चाहिए। यह काम पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को करना चाहिए।
विज्ञापन

विश्व धरोहर सप्ताह पर भारतीय पुुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल के काशीपुर सर्किल की ओर से गौविषाण टीले में उत्तराखंड के पुरातत्व स्थलों की प्रदर्शनी लगाई गई। कमिश्नर रौतेला ने कहा कि सरकार पुरातत्व विभाग कुमाऊं मंडल पौराणिक मंदिरों के संरक्षित करने और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ये मंदिर हमें अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं।
विज्ञापन

अधीक्षक पुरातत्वविद एवं प्रदेश प्रभारी आरके पटेल ने कहा कि पुरातत्व विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि केदारनाथ में आई आपदा के बाद मंदिर और परिसर का पुराने रूप में लाना है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ मंदिर के पास पानी के तीन कुंड थे, जिसमें से दो क्षतिग्रस्त हो गए। पुरातत्व विभाग क्षतिग्रस्त जल कुंडों को पुनर्जीवित करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि तीर्थद्रोण सागर और गौविषाण टीले के पर्यटन विकास योजना की डीपीआर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है, जिसे जल्द मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन केंद्र हेमपुर को पर्यटन विकास के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। इससे पहले कई स्कूलों के बच्चों की कला एंव लिखित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी, आईआईएम के डायरेक्टर कुलभूषण बलूनी, सीडीओ मयूर दीक्षित, पुरातत्व सीनियर इंजीनियर रंजीत सिंह, संरक्षण सहायक एमएस रावत, सहायक अधीक्षण मनोज कुमार जोशी, कविता बिष्ट, नीरज वर्मा, राजीव पांडे पुरातत्व काशीपुर सर्किल प्रभारी अभिषेक सैनी, दीपराज लखेड़ा, पाल सिंह, एसडीएम सुंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed