{"_id":"57c333834f1c1b0d72d4f93a","slug":"hindus-upset-the-legislation-togadia","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं को परेशान करने वाले कानून बनाए जा रहे : तोगड़िया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं को परेशान करने वाले कानून बनाए जा रहे : तोगड़िया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने सेवा प्रकल्प के तहत नगर को एंबुलेंस, ड्राइविंग प्रशिक्षण सलाह केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सेवा प्रकल्प और इंडिया हेल्थ लाइन सेवा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
रविवार को सेवा प्रकल्प शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तोगड़िया ने कहा कि आज देश में हिंदू खतरे में हैं। जब-जब हिंदू खतरे में आए, तब-तब राष्ट्र को नुकसान हुआ है। देेश में जो भी कानून बनाए जा रहे हैं, वह हिंदुओं को परेशान करने के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब भी हिंदू संगठित नहीं हुए तो देश में राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हो जाएंगी। प्रकल्प के संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष एमसी उपाध्याय, संरक्षक रमेेश चंद्र गुप्ता, डा. लता जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मेहता, अर्जुन खोलिया, महामंत्री कुलवंत सिंह, मंत्री प्रवेश मौर्य, कोषाध्यक्ष मनोज कन्याल को बताया गया।
विज्ञापन
ड्राइविंग प्रशिक्षण सलाहकार केंद्र का प्रभारी मिलाप सिंह धोनी को बनाया गया। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रंदीप भाई पोखरिया ने बताया कि एंबुलेंस का मोबाइल नंबर 7500010497 रखा गया है। जिसको आवश्यकता हो इस नंबर पर संपर्क कर एंबुलेंस प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर आरसी रस्तोगी, डा. योगेंद्र, डा. लता जोशी, सुरेेश कुशवाहा, जीडी जोशी, रमेश ओली आदि थे।