{"_id":"60ef388a8ebc3e05e87bb138","slug":"hightech-bus-station-will-be-build-in-kitchha-and-khatima-rudrapur-news-hld431192443","type":"story","status":"publish","title_hn":"किच्छा और खटीमा में बनेगा हाईटैक बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा और खटीमा में बनेगा हाईटैक बस अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा और खटीमा में प्रस्तावित हाईटेक बस अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बोर्ड बैठक में दोनों बस अड्डों की ड्राइंग, डिजाइन और डीपीआर को अनुमोदन मिल गया है। अब इनके निर्माण के लिए टेंडर निकालने की कार्यवाही की जा रही है।
किच्छा और खटीमा में लंबे समय से नए बस अड्डे के निर्माण की कवायद चल रही है। किच्छा में बस अड्डे के लिए साढ़े तीन एकड़ और खटीमा में ढाई एकड़ जमीन प्राधिकरण को मिल चुकी है। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और खटीमा के विधायक तथा सीएम पुष्कर सिंह धामी इनके निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे। 12 जुलाई को कुमाऊं आयुक्त और डीडीए अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में दोनों बस अड्डों की डीपीआर और डिजाइन को मंजूरी मिल गई है। बस अड्डों में वर्कशॉप, पार्किंग, मल्टीस्टोरी भवन, चालक, कैंटीन, यात्रियों के बैठने के साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी।
पुराने बस अड्डे की जमीन पर बनेगी पार्किंग
रुद्रपुर/खटीमा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि खटीमा में नया बस अड्डा बनने के बाद पुराने बस अड्डे की जमीन पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वहां पर शॉपिंग कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। बुधवार को मृदा परीक्षण के लिये यहां से मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
सिंचाई विभाग से प्राधिकरण को हस्तांतरित हो बस अड्डे की जमीन
रुद्रपुर। किच्छा में संचालित बस अड्डे की जमीन सिंचाई विभाग के नाम पर दर्ज है। नया बस अड्डा बनने के बाद पुराने बस अड्डे की जमीन पर प्राधिकरण की ओर से खटीमा की तरह शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग बनाई जानी है लेकिन सिंचाई विभाग के नाम जमीन होने की वजह से अड़ंगा लगा हुआ है। सोमवार को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर अस्थायी बस अड्डे की जमीन को सिंचाई विभाग से डीडीए को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव दिया है। (संवाद)
किच्छा में साढ़े तीन एकड़ जमीन पर 10 करोड़ तथा खटीमा में ढाई एकड़ जमीन में साढ़े आठ करोड़ रुपये से बस अड्डे का निर्माण होगा। दोनों बस अड्डे हाईटेक बनेंगे और इनमें यात्रियों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं होंगी। दोनों बस अड्डों के लिए प्राधिकरण के पास बजट उपलब्ध है।
-बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, डीडीए