फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   High voltage drama strike ended after the cleaning personnel

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

Tue, 11 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
 नगर निगम में मंगलवार को चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एमएनए दीप्ति वैश्य के निर्देश पर रवाना
विज्ञापन

किए जा रहे वाहनों के आगे सफाई कर्मी लेट गए।
 इस दौरान एमएनए से सफाई कर्मियों की तीखी नोकझोंक हुई। दोपहर बाद हुई बैठक में सहमति के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। हालांकि एमएनए के कड़े रुख के चलते कई स्थानों का कूड़ा हड़ताल समाप्त होने से पहले ही उठवा दिया गया।
   बीते दिन हुई वार्ता के बाद भी जब सफाई कर्मी नहीं माने तो ठीक दस बजे से पहले निगम पहुंची एमएनए दीप्ति वैश्य ने सफाई के लिए वाहनों को रवाना किया।

विज्ञापन

 इस बीच जैसे ही चालक ने वाहन निगम गेट से बाहर निकालने की कोशिश की तो कुछ सफाई कर्मी वाहन के आगे लेट गए और मांग पूरी होने तक कूड़ा उठाने नहीं देेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएनए के तीखे तेवर के आगे सफाई कर्मियों को वाहन के आगे से उठना पड़ा और वाहन कूड़ा उठाने के लिए रवाना हुआ। दोपहर तक नगर निगम गेट में जबरदस्त प्रदर्शन होता रहा।
 इसके बाद नगर निगम दफ्तर मेें सफाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में एमएएनए, एसएनए वाईएस रावत, पार्षदों ने बैठक के बाद निगम स्तर की मांगों पर सहमति जताई।

कुछ पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबकि नियमितीकरण के संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
 इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी मान गए और हड़ताल वापस लेने का निर्णय सुनाया। इसके बाद शहर में कूड़ा उठान का काम भी शुरू कर दिया गया था। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक, रवीश, महेंद्र आर्या, मोनू निषाद, सौरभ शर्मा, ललित आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed