फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar: Teenager found in objectionable condition with lover Uttarakhand news

Udham Singh Nagar: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी, घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे में खुले कई राज

Fri, 28 Apr 2023 12:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Fri, 28 Apr 2023 12:04 PM IST
सार

कुछ दिन पहले युवक की सगाई रामपुर जनपद के गांव भाऊपुरा निवासी एक युवती के साथ हो गई। कुछ दिन बाद दोनों की शादी भी होने वाली थी। 23 अप्रैल की रात युवक अपने दोस्त के घर काशीपुर आया आया हुआ था। युवक की प्रेमिका रात एक बजे अपने प्रेमी के पास जा पहुंची।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar: Teenager found in objectionable condition with lover Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी को परिजनों ने पति-पत्नी की मान्यता देते हुए विवाह कराने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के चलते क्षेत्र के पंडितों ने शादी कराने से इनकार कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर युवक की मंगेतर भी पहुंच गई और खूब हंगामा किया। बाद में बिना ब्याहे ही किशोरी प्रेमी के घर चली गई।

विज्ञापन


नगर निवासी एक किशोरी का प्रेम प्रसंग ठाकुरद्वारा के युवक से चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले युवक की सगाई रामपुर जनपद के गांव भाऊपुरा निवासी एक युवती के साथ हो गई। कुछ दिन बाद दोनों की शादी भी होने वाली थी। 23 अप्रैल की रात युवक अपने दोस्त के घर काशीपुर आया आया हुआ था।
विज्ञापन


युवक की प्रेमिका रात एक बजे अपने प्रेमी के पास जा पहुंची। जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में गृह स्वामी ने पकड़ लिया और युवती के परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद युवती के पिता ने पैगा चौकी में युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर जबरन शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने CS को लिखा पत्र, कहा- पानी से बिजली उत्पादन पर वाटर सेस असांविधानिक

पुलिस कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजन उनकी शादी की तैयारी करने लगे। इस पर युवक की मंगेतर ने पैगा पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। लोगों और पुलिस के समझाने पर वह कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर चली गई। लगभग 10 घंटे तक चले इस ड्रामे ने तब जोर पकड़ लिया जब किशोरी की उम्र सिर्फ 15 साल होने पर सभी पंडितों ने फेरे कराने से मना कर दिया। इस तरह परिजनों की सहमति पर किशोरी बिन फेरे लिए अपने प्रेमी के घर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed