फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   hepatitis c spreading fastly at rudrapur

रुद्रपुर में तेजी से फैल रहा हेपेटाइटिस सी का संक्रमण

Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश हेपेटाइटिस सी के मामले हेपेटाइटिस बी की तुलना में दस गुना अधिक हैं। रुद्रपुर जैसे शहर और आसपास में ही प्रतिमाह 70 से 80 मामले सामने आ रहे हैं, इनमें स्त्री और पुरुष दोनों ही शामिल हैं।
विज्ञापन


हेपेटाइटिस सी खून से होने वाला संक्रमण है। देश के ज्यादातर संक्रमित इलाकों में इसकी वजह खून के लेन-देन के समय बरती गई असावधानी, प्रयोग की जा चुकी सुइयों को दोबारा इस्तेमाल, सर्जिकल प्रक्रियाओं में असावधानी, उपकरणों का साफ न किया जाना, टूथब्रश और रेजर जैसे निजी संसाधनों का एक-दूसरे में बांटा जाना और असुरक्षित सेक्स संबंध है।
विज्ञापन


गौरतलब यह है कि अभी तक हेपेटाइटिस सी के लिए कोई वैक्सीन ईजाद नहीं की जा सकी है, जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को क्रोनिक लीवर रोग के अलावा लीवर कैंसर तक हो सकता है। चिंता का विषय यह है कि जिस तेजी से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में हेपेटाइटिस सी के मामले लगातार बढ़ते हुए आ रहे हैं वह आने वाले समय में बड़ी चिंता का विषय  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दिशा में जल्द से जल्द कुछ बड़े कदम उठाने होंगे। वरना वर्तमान में जो स्थिति रुद्रपुर में हेपेटाइटिस सी सामने आ रहा है वह बड़ी चुनौती है। 

हेपेटाइटिस सी को साइलेंट किलर माना जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बिलकुल भी स्पष्ट नहीं होते हैं। इसकी वजह से जल्दी समझ नहीं आता कि कोई इससे संक्रमित है। काफी समय तक इसकी जांच न हो पाने के कारण यह धीरे-धीरे क्रोनिक एचसीवी संक्रमण के तौर पर विकसित होता जाता है।


रुद्रपुर में हर माह 70 से 80 केस हेपेटाइटिस सी सामने आ रहे हैं। जागरूकता न होने की वजह से इसमें इजाफा हो रहा है।
- डा. किशोर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट एमडी किशोर अस्पताल रुद्रपुर

जिस तेजी के साथ तराई में हेपेटाइटिस सी के मामले सामने आ रहे हैं वह वास्तव में चिंता का विषय है। इसमें सबसे पहले जागरूकता का अभाव है। समय-समय पर शिविर लगाए जाने की जरूरत है। हेपेटाइटिस सी संक्रमित सुई के दोबारा इस्तेमाल से तेजी से फैलता है। सुई से नशा करने वालों में यह अधिक देखा गया है।
-डा. रणजीत सिंह गिल, एमडी अमृत अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed