{"_id":"8db8b06584e48a1ff75a318dee45385f","slug":"hepatitis-b-and-c-found-in-85-logaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 लोगाें में पाया गया हेपेटाइटिस बी व सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 लोगाें में पाया गया हेपेटाइटिस बी व सी
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
पहल सोसायटी के तत्वावधान में ग्राम दरऊ में लगे हेपेटाइटिस जांच शिविर में 378 लोगों की जांच में 85 मरीजों में हेपेटाइटिस बी और सी पाजिटिव पाए गए। बीते दिनों अमर उजाला ने क्षेत्र में हेपेटाइटिस बी व सी के फैलने की खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद दरऊ की पहल फाउंडेशन सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को जांच शिविर लगाया गया था। शिविर में वरिष्ठ लीवर रोग विशेषज्ञ डा. राहुल किशोर ने 378 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए। डा. राहुल ने बताया कि इनमें से 85 लोगों के ब्लड में हेपेटाइटिस बी व सी पाजिटिव पाया गया है। शिविर में हेपेटाइटिस बी के बचाव के टीके भी लगाए गए। डा. राहुल ने बताया कि अगर स्वस्थ व्यक्ति इस बीमारी से बचाव की वैक्सीन पहले लगवा ले तो जीवन भर इस बीमारी से बचा जा सकता है। शिविर में दरऊ के अलावा निकटवर्ती कई गांवों के लोग पहुंचे। दिन भर शिविर में भीड़ लगी रही। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी सरवर यार खान, प्रबंधक ताहिर अली, सचिव सगीर अहमद, विजय, आफताब आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन