फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Heavy rain in Udham Singh Nagar Uttarakhand

झमाझम बारिश: ऊधमसिंग नगर में जमकर बरसे मेघ, सड़कें तालाब में तब्दील; 14 घंटे तक लगातार चलता रहा बरसात का दौर

Wed, 03 Jul 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान जिले में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर में जमकर बारिश हुई है।

विज्ञापन
Heavy rain in Udham Singh Nagar Uttarakhand
उत्तराखंड में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान जिले में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक गदरपुर तहसील में दर्ज की गई तो वहीं सबसे कम खटीमा में रही। बीती मंगलवार की रात से हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी तो पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रुद्रपुर में लगभग 14 घंटे तक लगातार मेघ धरा पर गिरते रहे। सुबह लोगों को भिंगते हुए आफिस आदि जाना पड़ा।

विज्ञापन


शहर के ट्रांजिट कैंप में चामुंडा मंदिर तक सड़क के गडढ़ों में बरसात का पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। इसके अलावा अग्रसेन चौक, आदर्श कालोनी मोड़ तिराहा, गाबा चौक, इन्द्रा कालोनी मोड़, सुभाष कालोनी चौराहा आदि जगहों पर सड़कों पर पानी भरा रहा। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, बस ने महिलाओं को पीछे से मारी टक्कर...फिर कुचला; CCTV वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार तहसीलवार बारिश के आंकड़े (मिमी में) 
जसपुर - 45
काशीपुर 62
बाजपुर 38
गदरपुर 122
रुद्रपुर 42
किच्छा 95
सितारगंज 29
खटीमा 18

जलभराव की चपेट में आई गुलरभोज रोड की दुकानें 
मंगलवार की रात्रि से शुरू बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।नवीन अनाज मंडी में तौल के लिए लाया गया कई सौ कुंटल धान और बोरियां पानी में भीग गए। इससे किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ज्ञान विहार में अनाज मंडी में किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पालिका क्षेत्र के गूलरभोज रोड, आवास विकास मार्केट, सकैनिया रोड आदि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने पर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई कर पानी की निकासी कराया।

गूलरभोज मोड पर नीची पुलिया का एसडीएम गौरव पांडेय, ईओ संजीव मेहरोत्रा, लोनिवि के एई विनोद कुमार सहित जल संस्थान और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बारिश से नदी-नालों के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। नाहल नदी में अधिक पानी आने से किसानों की कई एकड़ कृषि भूमि जलभराव की चपेट में आ गई है। तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया सभी पटवारियों को बारिश से होने वाले नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। 

हरिपुरा जलाशय का दो, बौर का एक फीट बढ़ा जलस्तर
गूलरभोज में दो दिन से हो रही रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से हरिपुरा जलाशय का दो व बौर जलाशय का एक कीट जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ से आ रही भाखड़ा व बौर नदी से लगातार बरसाती पानी आ रहा है। हरिपुरा जलाशय का जलस्तर दो दिन पहले 779 फीट था, जो बुधवार को बढ़कर 781 पहुंच गया है। इधर बौर जलाशय में दो दिन पहले जलस्तर 772 फीट था वह अब बढ़कर 773 हो गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ से आने वाली भाखड़ा नदी व बौर नदी से लगातार पानी आने से जलस्तर बड़ा है। सिंचाई विभाग के अभियंता हरपाल सिंह ने बताया कि भाखड़ा नदी में 600 क्यूसेक पानी हरिपुरा जलाशय में और बौर नदी में 200 क्यूसेक पानी बौर जलाशय में आ रहा है। यह नदियां पहाड़ से आती हैं। 788 फीट जलस्तर होने पर दोनों जलाशय का जलस्तर बराबर हो जाता है। इसके बाद जो भी पानी आता है, दोनों जलाशय में बराबर ही बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed