{"_id":"648f4a99101333276b0e82d2","slug":"heat-wave-strikes-in-us-nagar-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-450-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गर्मी की आह के बीच बढ़ रही ठंड की चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गर्मी की आह के बीच बढ़ रही ठंड की चाह
Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बढ़ते तापमान के बीच हर सप्ताह साढ़े चार करोड़ के आइसक्रीम और शीतल पेय का सेवन कर रहे रुद्रपुर वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भीषण गर्मी के चलते रुद्रपुर में हर सप्ताह आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, शेक और लस्सी का साढ़े चार करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है। एक माह में खपत में 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहरवासी रोजाना 16 लाख रुपये की आइसक्रीम चट कर जा रहे हैं। इसके अलावा कोल्डड्रिंक की हजारों क्रेट रोजाना खत्म हो रही हैं। लस्सी के शौकीन रोजाना छह हजार लस्सी के ग्लास पी जा रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार आइसक्रीम, शेक, कोल्डड्रिंक व लस्सी को मिलाकर रोज 64 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है। वर्तमान में आंचल समेत कई बड़े ब्रांड की आइसक्रीम, लस्सी आदि उत्पाद बिक रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 1.12 करोड़ रुपये की आइसक्रीम बाजार में बिक चुकी है। शहर में कोल्डड्रिंक कंपनियों के 10 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं। प्रतिदिन शहर में 400 से ज्यादा क्रेट की खपत हो रही है। इसके अलावा का भी 12 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हो रहा है।
-- -- --
नारियल पानी, शिकंजी और नींबू पानी की भी बढ़ी मांग
रुद्रपुर। इंदिरा चौक, डीडी चौक, एनएच-74 व 87, स्टेडियम की सड़क, कलक्ट्रेट के पास, बाजार में कई स्थानों में नारियल पानी, शिकंजी और नींबू पानी का अच्छा कारोबार हो जा रहा है। नारियल पानी 50 से 60 रुपये तो शिकंजी का सोडा वाला ग्लास 30 रुपये का मिल रहा है। प्रतिदिन 8000 प्रति पीस से ज्यादा नारियल का पानी लोग पी रहे हैं। वहीं चार हजार से ज्यादा लोग भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए शिकंजी पी रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
हर सप्ताह हो रहा इतने रुपयों का हो रहा कारोबार
ठंडा - रुपये
कोल्ड ड्रिंक - 1.40 करोड़ से 1.54 करोड़
जूस - 84 लाख से 98 लाख तक
आइसक्रीम - 98 लाख से 1.12 करोड़ रुपये तक
लस्सी - 84 लाख रुपये (रोज पांच से छह हजार ग्लास)
-- -- --
आइस्क्रीम, कोल्डड्रिंक, लस्सी, छाछ, नारियल पानी और शिकंजी की सबसे ज्यादा मांग है। गर्मी बढ़ने के चलते रुद्रपुर में प्रतिदिन 16 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है। एक माह के अंदर 30 फीसदी का कारोबार बढ़ गया है। मैंगो शेक व लस्सी की सबसे ज्यादा मांग है। -संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल।
-
गर्मी बढ़ने से होटलों में आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक की भी ज्यादा खपत होने लगी है। पिछले एक माह में 30 फीसदी का कारोबार हो रहा है। विभिन्न ब्रांडों की आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक की मांग होटलों मे हो रही है। -आनंद रुंगटा, अध्यक्ष, यूएस नगर होटल एसोसिएशन।