फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Heat increased the problem, diarrhea patients increased

Udham Singh Nagar News: गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, डायरिया के मरीज बढ़े

Tue, 30 Apr 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Heat increased the problem, diarrhea patients increased
काशीपुर। तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलने से लोगों के स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में 30 फीसदी से ज्यादा उल्टी, दस्त के मरीज आ रहे हैं। वायरल के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है इस मौसम में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भी इन दिनों डायरिया व वायरल मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। अस्पताल के डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया वह प्रतिदिन लगभग 150 की ओपीडी करते हैं जिसमें से 25 से 30 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा ने बताया वह प्रतिदिन 80 से 100 बच्चों की ओपीडी करते हैं जिसमें 20 से 25 बच्चे डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने की संभावना ज्यादा रहती हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पानी पीएं और तरल पदार्थों का सेवन करें। डायरिया होने पर बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाते रहें और गर्मी से बचाव के तरीके अपनाएं।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
- तेज सिरदर्द होना, त्वचा सूखी होना
- पीले रंग का पेशाब आना, चक्कर आना, घबराहट महसूस होना।

- मुंह सूखना, सुस्ती और थकान महसूस होना।



ऐसे करें बचाव
- धूप से बचाव के लिए सिर पर कैप या कपड़ा रखें।

- पानी और तरल पदार्थों दही व लस्सी का अधिक सेवन करें।
- पानी में नमक डालकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed