{"_id":"602eb7a78ebc3ee912539404","slug":"health-test-should-be-done-within-three-year-bazpur-news-hld4152851171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में हो स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में हो स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत में आयोग अध्यक्ष अजय राजौर का स्वागत करते कर्मचारी।
- फोटो : BAZPUR
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हर तीन माह में उनका स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को 10 मार्च को बाजपुर के एससी बहुल क्षेत्रों में कैंप लगाकर पात्रों के बीपीएल, अंत्योदय कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका दफ्तर में आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, कोविड-19 के नियमों के तहत उपकरण उपलब्ध कराने, नियमित रूप से वर्दी वितरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान दैनिक कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग के लिए राजौर को मांग पत्र सौंपा।
राजौर ने बाजपुर कोतवाल संजय पांडेय से कोतवाली में एक सफाई कर्मचारी की तैनाती करने के लिए प्रस्ताव बनाकर एसएसपी को भेजने को कहा। इससे पहले बाजपुर, केलाखेड़ा और सुल्तानपुर पट्टी निकायों में कर्मचारियों ने राजौर का फूलमालाओं से स्वागत किया। वहां बाजपुर तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, ईओ जगदीश चंद्रा, सुल्तानपुर पट्टी में ईओ गणेश सिंह सुयाल, अशोक वाल्मीकि, संजीव वाल्मीकि, केलाखेड़ा नगर पंचायत में मो. कामिल, हिमांशु, रामेश्वर आदि थे।