फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

सात सितंबर तक पहली डोज शत प्रतिशत करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Health
सितारगंज खंड विकास कार्यालय में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम तुषार सैनी। - फोटो : SITARGANJ
डीएम रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम और चिकित्साधिकारियों को कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज सात सितंबर तक शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर केंद्र पर शाम सात बजे तक नियमित टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने रविवार और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के दिन टीकाकरण करने के निर्देश दिए। पांच सितंबर के बाद संबंधित एएनएम, आशा, ग्राम प्रधान से प्रथम डोज शत प्रतिशत लगाने के संबंध में प्रमाणपत्र तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल को कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर के संबंध में पुख्ता तैयारी रखने के निर्देश दिए। वहां पर सीडीओ आशीष भटगाईं, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, एसडीएम विवेक प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से टीकाकरण में सहयोग की अपील
सितारगंज। ब्लॉक सभागार में शनिवार एसडीएम तुषार सैनी की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य से संबधित बैठक हुई। एसडीएम ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में करीब एक लाख 86 हजार 70 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
अब तक करीब एक लाख 11 हजार 642 लोगों के टीके लग चुके हैं। शेष लोगों को चार सितंबर तक टीकाकरण करवाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से टीकाकरण में सहयोग की अपील की। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने सहयोग का आश्वासन दिया है। वहां पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या, बीडीओ हरीश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, बीईओ सुषमा गौरव, भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख आदि थे। (संवाद)

जिले में 30 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में शनिवार को 30965 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि कोरोना संक्त्रस्मण का केस शून्य रहा। छह मरीज होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1240 लोगों के सैंपल जांच को भेजेंगए हैं। एसीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक ने सभी लोगों से पहली व दूसरी डोज लगाने के लिए वैक्सीनेशन कैंप में पहुंचकर वैक्सीन लगाने की अपील की है। (संवाद)

रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम।

रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed