फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

कोरोना टीकाकरण एक दिन रुका तो ओपीडी में उमड़े मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health
डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना टीकाकरण अधियान के तहत बुधवार को टीका न लगने से जिले भर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और टीकाकरण के लिए भीड़भाड़ रही। हालांकि गुरु गोविंद सिंह जयंती के चलते आधा दिन ही ओपीडी चली। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुबह नौ से 12 बजे तक हुई ओपीडी में 380 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में चार दिन ही दिन कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाने हैं। बुधवार, शनिवार और रविवार को ओपीडी के लिए निर्धारित किया गया है। अधिकांश स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी टीकाकरण केंद्रों पर होने के कारण ओपीडी में इन दिनों कम ही मरीज पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे से ही इमरजेंसी के साथ, बाल रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग के साथ ही सामान्य बुखार के इलाज के लिए मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल के एएनएम केंद्र पर भी नवजातों समेत अन्य बच्चों को बीसीजी, मीजल्स रूबेला आदि के टीके लगाए गए। एएनएम दीपा जोशी ने बताया कि 70 नवजातों और गर्भवतियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए अधिक संख्या में पहुंचें : सीएमओ
रुद्रपुर। सीएमओ देवेंद्र सिंह पंचपाल ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से जिले के चार टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शुरू होगा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने के लिए पहुंचने को कहा। टीके से बुखार आना सामान्य बात है। यह टीका किसी प्रकार नुकसानदायक नहीं हैं। इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तीन दिन के टीकाकरण अभियान में अब तक 733 स्वास्थ्य कर्मी टीके लगा चुके हैं। (ब्यूरो)

रुद्रपुर जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए लगी भीड़।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए लगी भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर जिला अस्पताल में नवजात को टीका लगाती एएनएम।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में नवजात को टीका लगाती एएनएम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed