फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health

रुद्रपुर में तीन जिलों के लिए पहुंचीं 23,300 कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health
रुद्रपुर में स्टोर में वैक्सीन रखवाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए कोरोना की 23 हजार 300 वैक्सीन (कोविशील्ड) बृहस्पतिवार शाम रुद्रपुर पहुंचीं। देहरादून से सड़क मार्ग के जरिये यह टीके रुद्रपुर के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर तक तक पहुंचे हैं। जिले में शनिवार को रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर और खटीमा में एक-एक केंद्र पर टीकाकरण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेब कास्टिंग के माध्यम से मरीजों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर पर शाम करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय टीका वाहन पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर वहां पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। प्रशिक्षु आईएएस जय किशन ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने पत्रकारों तो बताया कि देहरादून से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे की कुल 23,300 कोविशील्ड वैक्सीन रुद्रपुर पहुंचीं हैं। नैनीताल जिले को 12,010 और चंपावत को 2610 वैक्सीन भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के लिए 8,680 वैक्सीन हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले पहले चरण के टीकाकरण में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और पर्यावरण मित्रों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए बनाए चार केंद्रों पर प्रतिदिन 100 टीके लगाने का प्रयास किया जाएगा। पहले चरण का टीकाकरण करीब एक सप्ताह तक जारी रहेगा। वहां पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. उदय शंकर, जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी, फार्मेसिस्ट डीके जोशी, प्रदीप महर, पंकज गुंसाईं आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही न बरतें : डॉ. अमिता
रुद्रपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर और कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। देहरादून से पहुंचीं स्वास्थ्य महानिदेशक ने वैक्सीन स्टोर के सभी उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की।
इसके बाद उन्होंने रुद्रपुर के कोविड अस्पताल और वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी लाभार्थियों से सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा पालन करवाया जाए। वहां पर निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट, पीएमएस डॉ. आरएस सामंत, प्रबंधक अजयवीर चौहान, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. यतेंद्र बृजवाल, डॉ. गौरव अग्रवाल आदि थे।
ढाई घंटे जाम में फंसा टीका वाहन
रुद्रपुर। मकर संक्रांति पर्व और गदरपुर क्षेत्र में किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण देहरादून से कोरोना वैक्सीन लेकर निकला राष्ट्रीय टीका वाहन और एस्कॉर्ट वाहन करीब ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे। संविदा वाहन चालक अमनदीप ने बताया कि वह सुबह 10 बजे देहरादून से रुद्रपुर के लिए रवाना हुए। मकर संक्रांति के स्नान के चलते करीब डेढ़ घंटे हरिद्वार में वाहन जाम में फंसा। इसके बाद गदरपुर क्षेत्र में करीब एक घंटा जाम में फंसे रहे। वाहन में एक और कर्मचारी भी मौजूद था। राष्ट्रीय टीका वाहन की सुरक्षा के लिए पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन भी साथ-साथ था। (ब्यूरो)
वैक्सीन स्टोर में सुरक्षा कर्मी तैनात
रुद्रपुर। क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर में सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। साथ ही चार स्वास्थ्य कर्मियों की दिन और रात में शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही स्टोर में सीसीटीवी लगवाए गए हैं।
गर्भवतियों और 18 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा टीका
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को एक बार टीका लगने के बाद 28 दिन बाद दोबारा टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण से पहले लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस आएगा। इसमें उसे टीकाकरण का समय व स्थान बताया जाएगा।
3,906 लोगों को लगेंगे टीके
रुद्रपुर। कोरोना की एक वायल में 10 खुराक हैं लेकिन 90 प्रतिशत खुराक का ही इस्तेमाल हो पाता है। इस कारण एक वायल से एक बार में नौ लोगों को ही टीके लगाए जाएंगे। यानी जिले को मिले 8,630 वैक्सीन का इस्तेेमाल 4,340 लाभार्थी कर सकते हैं। इनमें 10 प्रतिशत इस्तेमाल योग्य न होने के कारण जिले में पहले चरण में 3,906 लोगों को टीके लग पाएंगे।
हल्दी घेरा बैरियर पर 280 सैंपल लिए
खटीमा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तराखंड एवं यूपी सीमा पर स्थित हल्दी घेरा बैरियर पर 280 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। वहां पर डॉ. देश दीपक गौड़, डॉ. शैलेजा त्रिपाठी, नूपुर पांडे, विनीत, मनमोहन धामी, कांस्टेबल भरत सिंह बिष्ट आदि थे। (संवाद)

टीकाकरण की आड़ में होने वाली ठगी से बचें
सितारगंज। शनिवार से होने जा रहे कोरोना टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को सितारगंज कोतवाली में एसडीएम मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने टीकाकरण को लेकर किसी भी भ्रम से बचने की अपील की। डॉ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में सीएचसी और प्रयास अस्पताल में टीकाकरण होगा। सीओ सुरजीत कुमार ने कहा कि टीकाकरण के दौरान तमाम ठग भी सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में कोई भी बहकावे में न आए और न ही टीकाकरण को लेकर किसी तरह का भ्रम फैलाया जाए। वहां पर कोतवाल सलाहउद्दीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, आदेश ठाकुर, महेश मित्तल, रहमत हुसैन, जलीस अहमद, देवाशीष मंडल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed