{"_id":"67b4d53dad71ab3165092034","slug":"health-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-121021-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल
Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 13 पद रिक्त चल रहे हैं। सात अन्य चिकित्सकों के पद भी खाली हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण लोग हायर सेंटर की सेवा लेने को मजबूर हैं।
बता दें कि अस्पताल में लंबे समय से मनोरोग, चर्म रोग, नेत्र सर्जन, फॉरेंसिक और माइक्रोबॉयोलॉजी विशेषज्ञ का पद रिक्त है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के तीन पदों में से दो पर ही तैनाती है। जर्नल सर्जन का एक पद खाली है। फिजिशियन के दो पदों में से एक रिक्त है। बाल रोग विशेषज्ञ के तीन में से दो पद रिक्त हैं। पैथोलॉजिस्ट के दो पदों में से एक पद रिक्त है।
आयुष विंग में विशेषज्ञ के दो पदों में से एक रिक्त है। चिकित्साधिकारी के 12 पदों में से छह रिक्त हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल का 32 बेड के आईसीयू में एक भी चिकित्सक तैनात नहीं है। आईसीयू में निश्चेतक के तीन पद सृजित हैं। एक पर भी तैनाती नहीं है। फिजिशियन/चेस्ट फिजिशियन के भी तीनों पद रिक्त हैं। चिकित्साधिकारी के सभी छह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तैनाती के प्रयास किए जाएंगे। नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्राचार किया जाएगा। -डॉ. केके अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी