फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health news in district.

Udham Singh Nagar News: आधी आबादी के लिए अलग अस्पताल नहीं

Mon, 06 Jan 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Health news in district.
रुद्रपुर। 21 लाख से अधिक आबादी वाले जिले में आधी आबादी के लिए अलग से अस्पताल नहीं है। जबकि सूबे के छोटे-छोटे जिलों में भी महिलाओं को पृथक से अस्पताल की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जिले की महिलाएं सामान्य अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। अलग से अस्पताल नहीं होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिला अस्पताल में अलग से महिला स्टाफ की तैनाती रहती है। महिला स्टाफ होने से महिलाओं को सहूलियत होती है। सामान्य अस्पतालों में इलाज कराने में महिलाएं झिझक महसूस करती हैं। जिले में महिला अस्पताल की मांग को लेकर महिलाएं मुखर हैं। कभी-कभी पृथक अस्पताल की मांग उठती रही है लेकिन यह मांग दरकिनार होती चली आ रही है।
विज्ञापन

जिले की आबादी में आधा हिस्सा महिलाओं का है। इसके बावजूद शासक वर्ग इस गंभीर विषय पर संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं। अलग से अस्पताल के मामले में महिलाओं की आवाज शासक वर्ग तक नहीं पहुंच पा रही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए अलग से अस्पताल होना चाहिए। महिलाओं को सामान्य अस्पताल में इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-हीरा जंगपांगी, संयोजक महिला कल्याण समिति दिनेशपुर-फोटो07पी

जिले में महिला अस्पताल होना बेहद जरूरी है। अलग से अस्पताल न होने का खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
-लता रावत-सामाजिक कार्यकर्ता गूलरभोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed