{"_id":"66aaafeb03962429850a3244","slug":"health-department-team-raided-private-hospital-rudrapur-news-c-235-1-ksp1005-115080-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्वास्थ्य विभाग टीम ने निजी अस्पताल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्वास्थ्य विभाग टीम ने निजी अस्पताल में मारा छापा
Thu, 01 Aug 2024 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित श्री कृष्ण कुमार अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में मौके पर डाक्टर नहीं मिलने सहित अन्य अनियमितताएं मिली। टीम ने अस्पताल संचालक को मिली कमियों को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए।
बुधवार को सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल ने कृष्ण कुमार अस्पताल में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान जिस चिकित्सक के नाम पर पंजीकरण है वह डाक्टर मौके पर नहीं मिले। इस दौरान जांच टीम और अस्पताल संचालक के बीच बहस भी हुई। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में मिली कमियों को दूर करने के लिए संचालक को एक सप्ताह का समय दिया गया है। समयावधि में कमियों को दूर नहीं किए जाने पर अस्पताल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।