फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health department organized health check-up camp in Majra Sheela and Bhola Colony

स्वास्थ्य विभाग ने मजरा शीला और भोला कॉलोनी में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Health department organized health check-up camp in Majra Sheela and Bhola Colony
गदरपुर ग्राम मजरा सील में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। डायरिया संक्रमित गदरपुर के पीड़ित मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्राम मजरा शीला और भोला कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रामीणों को ओआरएस पाउडर के अलावा अन्य जरूरी दवाएं दीं गईं। इस दौरान डॉ. विकास सचान, डॉ. रेखा रानी, फार्मासिस्ट केएन जोशी, जोनल इंचार्ज डॉ. राजेश आर्य आदि थे।
विज्ञापन

इधर, डॉ. प्रशांत चौहान के नेतृत्व में एक टीम ने ग्राम कनटोपा, जाफरपुर, खानपुर पूर्व, जहांगीरपुर एवं सुंदरपुर में में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. चौहान ने बताया डायरिया से पीड़ित पिपलिया नंबर एक निवासी पुष्पा को जिला अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। टीम में डॉक्टर कल्पना पांडेय, स्टाफ नर्स विमला रानी, सुनीता सिंह, बीना मंडल आदि थे। (संवाद) इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी में 12 मरीज हुए भर्ती
गदरपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव सरना ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी गदरपुर में 12 मरीजों भर्ती किया गया। एक गंभीर मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार को वार्ड नंबर दो निवासी 22 वर्षीय शाहिस्ता, वार्ड नंबर तीन निवासी शब्बीर अहमद, महतोष निवासी 23 वर्षीय नफीसा और 50 वर्षीय ममता, आदर्श नगर निवासी 23 वर्षीय रीता, वार्ड नंबर दो निवासी 25 वर्षीय रुखसाना, 23 वर्षीय मीना भट्ट और 22 वर्षीय तेजस, वार्ड नंबर आठ निवासी 16 वर्षीय सयाना, मजरा शीला निवासी 24 वर्षीय शाहिस्ता, 26 वर्षीय गुलशन को भर्ती किया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गंभीर बीमार महतोष निवासी 27 वर्षीय मुशरफीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed