{"_id":"60072ee68ebc3e2e511cb7e2","slug":"health-centers-were-closed-during-the-inspection-sitarganj-news-hld411787491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के उपकेंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के उपकेंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिले बंद
विज्ञापन
नानकमत्ता पीएचसी में अभिलेखों की जांच करते चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। सीएचसी के विभिन्न गांवों में चल रहे मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में एएनएम और एमएचएलपी (मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर) गैरहाजिर मिले। वहीं, नानकमत्ता पीएचसी में चल रही ओपीडी के निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिली। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि गैरहाजिर एएनएम और एमएलएचपी को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन में कटौती की जाएगी।
मंगलवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. आर्या ने ग्राम कुंवरपुर सिसैया, वीरेंद्रनगर व पंडरी गांव में मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। तीनों केंद्र बंद मिले और यहां कार्यरत एएनएम व एमएलएचपी भी गैरहाजिर थे। इसके बाद चिकित्साधीक्षक ने नानकमत्ता में पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने डिलीवरी रूम, दवा कक्ष व अस्पताल में साफ-सफाई का मुआयना किया।
साथ ही ओपीडी में अभिलेखों की जांच भी की लेकिन कोई कमी नहीं मिली। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्रों पर गैरहाजिर मिली। एएनएम और हेल्थ एंड वेलनेस के एमएलएचपी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब न देने पर वेतन में कटौती की जाएगी।