फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   health camp orgnised in Ujala Hospital.

उजाला अस्पताल में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
health camp orgnised in Ujala Hospital.
रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल यूनिट-2 में डॉक्टर्स डे के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने 50 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में जांचों और दवाओं पर भी छूट दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उजाला अस्पताल के निशुल्क शिविर में सुबह से ही रोगियों का आना शुरू हो गया था। सभी मरीजों का निशुल्क पंजीकरण किया गया। दोपहर दो बजे तक चले इस शिविर में 50 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। फिजीशियन डॉ. मनु महाजन, सर्जन डॉ. मेजर मकरंद मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता अग्रवाल व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश पाटनी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दवाओं पर दस प्रतिशत की छूट दी गई। इन हाउस लैब और रेडियोलॉजी की जांचों में 50 फीसदी छूट दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल के यूनिट इंचार्ज डॉ. कुलवीर विक्रम ने बताया ने जुलाई के प्रत्येक शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेडिसन विभाग, हड्डी एवं जोड़ रोग, बाल रोग, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन मौजूद रहेंगे। डॉक्टर्स डे के मौके पर उजाला अस्पताल में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुके देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों को इनडोर के लिए पौधे भी दिए गए। वहां अस्पताल के सीएफओ पंकज, बिजनेस हेड दलीप यादव, शंशाक कुमार, अभिषेक महाजन, डॉ. अनिल पाल, डॉ. आनंद अयंगर, डॉ. विकास, डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. निशा छाबड़ा, डॉ. नम्रता अग्रवाल, डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. विभोर, डॉ. सुशील भोगावार, डॉ. रजनीकांत, डॉ. मनु महाजन, सर्जन डॉ. मेजर मकरंद मिश्रा, डॉ. हरीश पाटनी आदि थे।
साइकिल मैराथन में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खटीमा। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में समाजसेवी प्रियंका सामंत की ओर से एक दिनी साइकिल मैराथन आयोजित की गई जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। साइकिल मैराथन का शुभारंभ तहसीलदार यूसुफ अली ने किया। प्रतिभागी टीम खेतलसंडा मुस्ताजर से बनबसा तक पहुंची। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्धांश सोसायटी एवं फिटनेस एकेडमी और वार्ड संख्या 12 के सभासद गिरधर सिंह ने योगदान दिया।
इधर डॉक्टर्स डे पर नागरिक अस्पताल में लाल एनजीओ की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। लाल एनजीओ की आवृत्ति रतूड़ी ने कहा कि जिस तरीके से डॉक्टर रात-दिन मरीजों की सेवा करते हैं वह अपने आप में भगवान के समान हैं। उन्होंने महिलाओं, युवतियों को महामारी के प्रति जागरूक किया। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने डॉक्टरों को बधाई दी। डॉक्टरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां डॉ. सुनीता रतूड़ी, डॉ. पीके ठाकुर, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. केसी पंत, डॉ. आईए खान, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. शैलेजा त्रिपाठी आदि थे। (संवाद)
डॉक्टर्स डे पर डॉ. सिंघल को किया सम्मानित
जसपुर/किच्छा। कोविड -19 की दूसरी लहर में मरीजों की जान बचाने पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और उनके समस्त स्टाफ को जाट महासभा ने डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किया। महासभा के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक व उनके स्टाफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना मरीजों का इलाज किया। वहां चौधरी ब्रजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, चौधरी हुकुम सिंह, चंद्रपाल चौधरी, चौधरी हरवीर सिंह, चौधरी किशन सिंह आदि थे। इधर डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब जसपुर ग्रेटर के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहां सीएमएस डॉ. एचके शर्मा, डॉ. आशु सिंघल, डॉ. शाहरुख, डॉ. राजीव गौतम, डॉ. विद्याभूषण, डॉ. मेहताब जहां, डॉ. स्वाति आदि थे।

किच्छा में सीएचसी में इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलेपमेंट की ओर से डॉक्टरों को एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने सम्मानित किया। वहां अमित श्रीवास्तव, रुद्रप्रताप सिंह, रेनू बाला, मीरा परिहार आदि थे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह समेत कई कांग्रेसियों ने नगर के डॉक्टरों के घर और क्लीनिक पर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने बताया कि कोरोना काल में लोगों का उपचार करने वाले डॉ. राहुल किशोर, डॉ. कपूर व डॉ. राहुल गंगवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी। संजीव सिंह ने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज का अभिन्न भाग हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed