फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   he people staying at the camp for the third day bush

तीसरे दिन भी शिविर में ठहरे झाड़ी गांव के लोग

Mon, 18 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
he people staying at the camp for the third day bush
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

बैगुल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित झाड़ी नौ, आठ व सात के 250 परिवारों ने तीसरे दिन भी राहत शिविर में शरण ले रखी है। इन परिवारों ने पानी से क्षतिग्रस्त अपने कच्चे घरों को संभालना शुरू कर दिया है। एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए अभी इन परिवारों को शिविर में ही रखा जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को तीसरे दिन झाड़ी नौ, आठ व सात नंबर गांव में घुसा बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर गया। घरों में जमे कीचड़ को साफ कर लोग अपने-अपने आशियाने संभालने में लगे हैं। इन परिवारों के घरों में रखा अनाज भीगकर खराब हो गया है। एसडीएम शुक्ला ने बताया कि पहाड़ों व क्षेत्र में भारी बरसात को देखते हुए इन परिवारों को अभी शिविर में ही रखा गया है। तटबंधों का निर्माण पूर्ण होने के बाद इन्हें घरों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


आंकलन कमेटी से मांगी रिपोर्ट
एसडीएम द्वारा गठित आंकलन कमेटी से तहसीलदार रमेश चंद्र गौतम ने बाढ़ से क्षति की रिपोर्ट मांगी है। तहसीलदार आरसी गौतम ने बताया कि नायब तहसीलदार एमएम बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा आंकलन किया जा रहा है। सोमवार को कमेटी के लोगों ने झाड़ी नौ, आठ व सात नंबर में क्षति का आंकलन किया है। दो दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो ट्यूब निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी
बैगुल पुल के नीचे जमी सिल्ट हटाने और तटबंध के किनारे जियो ट्यूब निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। झाड़ी नौ नंबर में टूटे 150 मीटर तटबंध का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो गया है। अधीक्षण अभियंता ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ईई संजय राज ने बताया कि दो दिन के भीतर तटबंधों को पक्का कर सुरक्षा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ईई संजय राज ने बताया कि दो दिन के भीतर तटबंध को पक्का कर सुरक्षा कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। 

डीआईजी ने किया बैगुल पुल और झाड़ी गांव का निरीक्षण
डीआईजी पीएस सैलान ने बैगुल पुल व झाड़ी नौ नंबर गांव का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि बाढ़ रहने तक स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम क्षेत्र में तैनात रहेगी। उन्होंने बाढ़ के दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बचाव कार्य करने की सराहना करते हुए टीम को प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पद से सम्मानित कराने की बात कही। वहां पर सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल आदि थे।

शिविर में डाक्टरों ने बांटी दवाई
झाड़ी नौ नंबर गांव में तटबंध टूटने से आई बाढ़ के प्रभावित 250 परिवारों के लिए बाढ़ राहत कैंप में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। जिसमें बाढ़ पीड़ित परिवारों के हेल्थ का चेकअप किया। डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षण के दौरान 43 लोग बुखार और पेट दर्द से ग्रसित मिले। जिन्हें क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस घोल के पैकेट बांटे गए। 


18 परिवारों को बांटी अहेतुक राशि
बाढ़ से पीड़ित चार गांवों के 18 परिवारों को राजस्व विभाग ने 68 हजार 400 रुपये की अहेतुक सहायता राशि बांटी। रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान ने बताया कि सिसौना गांव में त्रिलोक राम, सतनाम सिंह, घनश्याम गुप्ता, हीरा लाल, हरीश उर्फ फकीर राम व रतन राम, बमनपुरी गांव में सुनीता देवी व बलवंत सिंह, प्रहलाद पल्सिया गांव में सुभाष राय, सुजीत राय, रंजीत मंडल, अरविंद घोष, अनिमा राय, कालीदासी सरदार, शंकर राय, शिव कुमार राय, निरंजन विश्वा एवं खमरिया गांव में सुरजीत सिंह को 38-38 सौ रुपये की अहेतुक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed