फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   harish rawat is the mescot of congress : kishor

हरीश रावत कांग्रेस के लिए शुभंकर : किशोर

Mon, 14 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 14 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 harish rawat is the mescot of congress : kishor
हरीश रावत - फोटो : Amar Ujala

हरीश रावत कांग्रेस के लिए शुभंकर है। जब-जब हरीश रावत ने कांग्रेस के पद संभालें हैं। तब-तब कांग्रेस मजबूत बनकर उभरी है। 

विज्ञापन


यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रुद्रपुर में वाइनरी के शिलान्यास के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरीश रावत 2002 में कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 
विज्ञापन


उस समय कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई और नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री बने। प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने हरीश रावत की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और कांग्रेस ने पीडीएफ के साथ मिलकर सरकार बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद संभाला उसके बाद कांग्रेस ने राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में पहाड़ी उत्पादों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। अब राष्ट्रपति भवन में पहाड़ी उत्पाद झंगोरे की खीर परोसी जा रही है। 

कांग्रेस पार्टी सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस पार्टी के लिए शुभंकर है। 2017 में कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत में आएगी।


उद्योगों को 24 घंटे, किसानों को 23 घंटे बिजली 
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में उद्योग अच्छा कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के उद्योगों का विशेष पैकेज नहीं बढ़ाया। उद्योग यहां से पलायन कर सकते हैं। इसलिए सरकार ने उन्हें अच्छी सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। जिससे उद्योग राज्य से पलायन न कर सकें और राज्य के युवाओं का रोजगार बना रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने उद्योगों को 24 घंटे बिजली और किसानों को 23 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने चिर-परचित अंदाज में कहा कि उन्होंने ऊर्जा निगम से कहा कि ऐचा करो, पेंचा करो, हमारा रिकार्ड अच्छा करो। 

बेहड़ ने उठाई श्रमिकों की मांग
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सिडकुल में चल रहे पारले, डेल्फी टीवीएस, मित्तरफास्टनर्स आदि श्रमिकों की आवाज उठाते हुए कहा कि सिडकुल की कंपनियां श्रमिकों का शोषण कर रही हैं। उनका मजदूरों के प्रति रवैया खराब है। ऐसे उद्योगों की क्या जरूरत जो राज्य के युवाओं, श्रमिकों के काम न आ सके। उन्होंने कहा कि कंपनियां जिला प्रशासन की भी नहीं सुन रही हैं। वहीं बेहड़ ने रुद्रपुर के लिए 15 किलोमीटर सड़क की भी मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि वह श्रमिकों की वार्ता कराकर बीच का रास्ता निकालें। उन्होंने कहा कि उद्योग अच्छा कार्य कर रहे हैं। मजदूर हमारे मुख्य आधार हैं। उद्योग मजदूरों को सहभागी बनाएं। वहीं उन्होंने रुद्रपुर को 15 किलोमीटर सड़क देने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed