फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haridwar-Dehradun teams win volleyball

वॉलीबाल में हरिद्वार-देहरादून की टीमें जीतीं

Mon, 14 Jan 2019 12:35 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Haridwar-Dehradun teams win volleyball
काशीपुर में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala

जिला वॉलीबाल एसोसिएशन और बाबा खेलकूद/सांस्कृतिक लोक कला संस्था की ओर से 18वीं उत्तराखंड सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन हरिद्वार और देहरादून की टीमें जीतीं। रविवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित आस्थान खेल मैदान में आयोजित पुरुष वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच हरिद्वार की टीम ने बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम को हाराकर 25-22, 25-20 से जीता।

विज्ञापन


दूसरे मैच में उत्तराखंड पुलिस ने 25-11,25-12 से बागेश्वर की टीम को हराया। तीसरे मैच में देहरादून की टीम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम को 25-23, 25-13 से हराया। चौथे मैच में ऊधमसिंह नगर की टीम ने नैनीताल की टीम को 25-18, 28-19 से हराया। महिला वर्ग में पहले मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा की टीम को 25-6, 25-12 से, दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर ने टिहरी को 25-12, 25-16, तीसरे मैच में नैनीताल ने 25-20, 25-14 से बागेश्वर की टीम को हराया।
विज्ञापन


चौथे मैच में बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम अल्मोड़ा को हराकर विजेता रही। निर्णायक मंडल में दीपक डंगवाल, नवीन वर्मा, ललित गौड़, धर्मेंद्र भट्ट, मनोज ऐरी, सुभाष शाह, कमलेश काला रहे। वहां पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के संरक्षक राहुल पैगिया, अध्यक्ष अमित घिल्डियाल, नीरज शाह, सईद अहमद रब्बानी, सुरेंद्र सिंह लुथरा, शिवेंद्र बिष्ट, मनोज ऐरी आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed