{"_id":"6859ad1d5b83ff2e980040bc","slug":"hans-foundations-mobile-medical-unit-closed-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126294-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट हो गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट हो गई बंद
Tue, 24 Jun 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट बंद कर दी गई है। फाउंडेशन ने जिले के चार इलाकों में संचालित 13 मेडिकल वैन वापस मंगवा ली हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिटों की लाखों मूल्य की दवा स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है।
जिले के गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा में हंस फाउंडेशन वर्ष 2016 से मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहा था। मेडिकल वैन में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि की तैनाती रहती थी। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवा दी जाती थी। फाउंडेशन की सेवा का जनता को खासा लाभ मिल रहा था।
बीते अप्रैल से फाउंडेशन ने मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन बंद कर दिया था। इस महीने की शुरूआत में सभी 13 वैन वापस मंगवा ली गईं। इसके पीछे विदेशी फंडिंग घटने को कारण बताया जा रहा है। फाउंडेशन ने खटीमा और सितारगंज क्षेत्र के लिए आई दवा वहां के सरकारी अस्पतालों को सौंप दी थी।
विज्ञापन
बीते शनिवार को गदरपुर और किच्छा के मोबाइल मेडिकल यूनिटों के लिए मंगाई दवा जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के औषधि भंडार को सौंप दी गईं। दवा सौंपने के लिए बाकायदा सीएमओ से पत्राचार किया गया था।