{"_id":"5caf8fe1bdec2214380c4598","slug":"handecafe-used-there-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Fri, 12 Apr 2019 12:35 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग को गोद में उठाकर वोट डालने जाता युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए दिव्यांग और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों का उत्साह भी स्वस्थ लोगों से कम नहीं था। कोई अपनों के कंधों पर बैठकर बूथ तक पहुंचा तो आंखों की रोशनी ना होने पर किसी का हौसला नहीं डिगा। साथ ही किसी ने बैसाखी का सहारा लिया तो पैरों से लाचार कोई जमीन पर रगड़कर बूथ तक पहुंचकर मतदान की जिम्मेदारी को निभा गया।
विज्ञापन
रुद्रपुर के कई पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाता मतदान की जिम्मेदारी निभाकर लोगों के लिए प्रेरणा बने। संजयनगर खेड़ा में आंखों की रोशनी खो चुकी एक महिला ने अपने बेटे के सहारे बूथ पहुंचकर मतदान किया तो ट्रांजिट कैंप में पैरों से दिव्यांग युवक को उसका भाई अपने कंधे पर बैठाकर बूथ तक लाया।
विज्ञापन
रम्पुरा निवासी राधा ने पैरों से लाचार होने के बाद भी बैसाखी के सहारे बूथ पहुंचकर मतदान किया। पोलियो ग्रस्त रंपुरा निवासी चंद्रपाल भी अपनी पत्नी की मदद से बूथ पहुंचा और मतदान किया। इसके साथ ही दो दिन पूर्व अपनी आंख का ऑपरेशन करने वाले रम्पुरा निवासी प्रेमपाल कोली ने भी अपने पड़ोसी की मदद से बूथ पहुंचकर मतदान किया। 100 साल की सुबहा भी अपने बेटे की गोद में बैठकर मतदान करने पहुंची। 90 वर्ष की नत्थों ने भी चलने में सक्षम ना होने पर लोगों की मदद से बूथ पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन