{"_id":"64ea5670ebe364f136031a56","slug":"hair-cut-for-talking-with-minor-girl-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2423-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से बात करना पड़ा भारी: युवक को जमकर पीटा फिर सार्वजनिक रूप से गंजा कर छोड़ दिया...मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से बात करना पड़ा भारी: युवक को जमकर पीटा फिर सार्वजनिक रूप से गंजा कर छोड़ दिया...मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Aug 2023 03:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर (काशीपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर (काशीपुर)
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:55 PM IST
सार
डिजायन सेंटर के पास युवक को एक परिचित लड़की खड़ी दिखाई दी। वह उससे बात कर रहा था, कि तभी ग्राम सरबरखेड़ा निवासी कपिल कुमार और उसके साथी पहुंंच गए। उससे बिना कुछ पूछे उसे पीटते हुए जबरन एक नाई की दुकान में ले गए और उसे गंजा कराकर घुमाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक को परिचित किशोरी से बात करना महंगा पड़ गया। किशोरी के रिश्तेदार युवक ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और सार्वजनिक रूप से गंजा कर छोड़ दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम गुलड़िया निवासी अनस ने कहा कि वह 25 अगस्त को मुरादाबाद रोड पर जा रहा था। डिजायन सेंटर के पास उसे एक परिचित लड़की खड़ी दिखाई दी। वह उससे बात कर रहा था, कि तभी ग्राम सरबरखेड़ा निवासी कपिल कुमार और उसके साथी पहुंंच गए।
विज्ञापन
उससे बिना कुछ पूछे उसे पीटते हुए जबरन एक नाई की दुकान में ले गए और उसे गंजा कराकर घुमाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कपिल कुमार निवासी सरबरखेड़ा के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी...वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस
उधर, सरबरखेड़ा निवासी कपिल कुमार ने तहरीर में बताया कि डिजायन सेंटर के पास उसकी रिश्तेदार एक 16 वर्षीय किशोरी कहीं जाने के लिए खड़ी थी। ग्राम गुलड़िया निवासी नाजिम और उसके दोस्त लड़की से छेड़छाड़ कर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे।