फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hailstorm with rain in Khatima Udham SIngh Nagar

Uttarakhand: खटीमा में बारिश के साथ पड़े ओले...बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान

Thu, 22 May 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 May 2025 12:44 PM IST
सार

खटीमा में बुधवार तड़के चार बजे से बारिश शुरू हुई, जो दिनभर जारी रही। नगला तराई, झनकईया, मेलाघाट, अशोक फार्म, हल्दी आदि गांवों में बारिश के साथ ओले पड़ने से सब्जी और मक्के की खेती को नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
Hailstorm with rain in Khatima Udham SIngh Nagar
झनकट के देवरी क्षेत्र में सड़क में भरा बरसाती पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में बुधवार तड़के चार बजे से बारिश शुरू हुई, जो दिनभर जारी रही। नगला तराई, झनकईया, मेलाघाट, अशोक फार्म, हल्दी आदि गांवों में बारिश के साथ ओले पड़ने से सब्जी और मक्के की खेती को नुकसान हुआ। कुटरी गांव में बिजली गिरने से मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। कई जगह जलभराव की भी समस्या हुई। तड़के हुई बारिश के साथ ओले पड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में मक्के की खेती, सब्जियों को काफी नुकसान हुआ। कुछ घरों की छप्पर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


खटीमा बाजार क्षेत्र में सितारगंज मार्ग के किनारे और दुकानों के आगे बरसाती पानी जमा हो गया। कुछ स्थानों पर नालियां चोक होने की भी शिकायत रही। इसके अलावा राजीव नगर, अमाऊं, मयूर विहार आदि क्षेत्रों में कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। इधर तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण ने बताया कि सुबह के समय कुटरी निवासी दीवान सिंह के मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने का पता चला है। पटवारी को मौका मुआयना करने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


नगर पालिका के ईओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शहर की सभी नालियों को सफाई की जा रही है। सितारगंज मार्ग की नालियों को भी दोबारा साफ किया जाएगा। थारू राइंका स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र में 27 मिमी बारिश होने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed