फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurumat Samagam in Bichpuri

बाबा हरभजन सिंह जी और बाबा सूरजपाल सिंह जी की याद में समागम का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gurumat Samagam in Bichpuri
केलाखेड़ा के गांव बिचपुरी में आयोजित समागम में अरदास करते भाई गुज्जर सिंह। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/केलाखेड़ा। गांव माधोगंज बिचपुरी स्थित धार्मिक स्थल कुटिया पर बाबा हरभजन सिंह जी और बाबा सूरजपाल सिंह जी की याद में विशाल गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। ऐसी मान्यता है कि कुटिया पर सच्चे मन से मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे पर गांव माधोगंज बिचपुरी में संत बाबा हरभजन सिंह जी और बाबा सूरजपाल सिंह जी के समागम में पंजाब के मोहाली से आए जत्थेदार जगजीत सिंह, करनाल से जत्थेदार गुज्जर सिंह, भाई नरेंद्र सिंह ने कहा कि संत बाबा हरभजन सिंह जी ने गांव बिचपुरी में दीन दुखी लोगों का कल्याण करने के लिए दवाखाने के रूप में एक केंद्र खोला था। इसकेे अलावा बाजपुर, रुद्रपुर, यूपी के पलिया में भी दवा केंद्र खोलकर लोगों की सेवा की। इन दवा केंद्रों पर लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। मानव के उत्थान के लिए बाबा सूरजपाल सिंह जी ने अपने जीवन में लोगों को सत्य की राह पर चलने का उपदेश दिए। इस दौरान कथावाचकों ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चल कर जन्म-जन्मांतरों के पाप नष्ट हो जाते हैं। सतगुरु तक पहुंचने के लिए सिमरण ही एक मात्र सहारा है। उन्होंने गुरु के उपदेशों का अपने जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। समागम में क्षेत्र के समाजसेवी ज्ञानी सुरेंद्र सिंह गोराया को भी याद किया गया। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, प्रभुसरण सिंह गोराया, दलजीत कौर, हरप्रीत कौर, दर्शन सिंह गोराया, हर जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह जोहल, हरदेव सिंह, सरनजीत कौर, देवेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, ज्ञान सिंह, डॉक्टर मनोहर सिंह चावला, अमृत पाल सिंह, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह, जगदीप सिंह, जगपाल सिंह आदि थे।

 बाजपुर के गांव बिचपुरी में आयोजित समागम में संगत।

बाजपुर के गांव बिचपुरी में आयोजित समागम में संगत।- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा के गांव बिचपुरी के समागम में कथा कीर्तन करते भाई नरेंद्र सिंह ।

केलाखेड़ा के गांव बिचपुरी के समागम में कथा कीर्तन करते भाई नरेंद्र सिंह ।- फोटो : BAZPUR

   बाजपुर गांव बिचपुरी माधोगंज धार्मिक स्थल (कुटिया) में सजा दीवान साहिब।

बाजपुर गांव बिचपुरी माधोगंज धार्मिक स्थल (कुटिया) में सजा दीवान साहिब।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed