{"_id":"6997734d350ccd8a730c7cb0","slug":"gurukul-college-got-first-prize-in-singing-rudrapur-news-c-242-1-rdp1026-137438-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गायन में गुरुकुल कॉलेज को प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गायन में गुरुकुल कॉलेज को प्रथम पुरस्कार
Fri, 20 Feb 2026 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गांधी पार्क में सरस आजीविका मेले में आयोजित गायन प्रतियोगिता में शहर के गुरुकुल इंटर कॉलेज ने बाजी मारते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
प्रतियोगिता में विकासखंड रुद्रपुर, गदरपुर व सितारगंज समेत के कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणा गीत और लोक गीतों को गाकर प्रदर्शन किया। ट्रांजिट कैंप स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज को प्रथम, राबाइं काॅलेज पंतनगर की टीम को द्वितीय और शहर के ही गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की टीम को तृतीय स्थान पर घोषित कर दिया। प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी बनाई गईं शुभा रावत ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां रंगकर्मी ललित पोखरिया, पीडी हिमांशु जोशी, डीएमओ नंदिनी तोमर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, देवेंद्र सिंह चौहान, नंदिता सरकार व इशिता सरकार आदि मौजूद थे।