{"_id":"67a26961fffedbf87f07e142","slug":"guruji-will-read-the-text-of-rti-then-answer-the-questions-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-122818-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गुरुजी पढ़ेंगे आरटीआई का पाठ, फिर देंगे सवालों का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गुरुजी पढ़ेंगे आरटीआई का पाठ, फिर देंगे सवालों का जवाब
Wed, 05 Feb 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सूचना का अधिकार के तहत कार्य में आने वाली समस्याओं एवं सूचना देने में कर्मचारियों को आसानी हो सकेगी। इसके लिए प्रधानाचार्य और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को पाठ पढ़ाएंगे।
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विभागों में विभिन्न प्रकार की सूचनाएं मांगी जाती हैं। पूर्ण जानकारी के अभाव में यह कुछ कर्मियों के लिए सिर दर्द बन जाता है। इस कारण सूचना मांगने वाला भी संतुष्ट नहीं हो पाता है। यह समस्या शिक्षा विभाग में भी देखने को मिल रही है। इसका संज्ञान लेकर प्रधानाचार्य और कर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। पांच फरवरी को देहरादून में सूचना का अधिकार भवन में जिले के 12 प्रधानाचार्य और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को आरटीआई अधिनियम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज के प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार पाठक, राइंका चारूबेटा के प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा, अटल उत्कृष्ट राइंका गदरपुर के प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर, राइंका बाजपुर गांव के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, राइंका महुवाडाबरा के प्रधानाचार्य अतुल कुमार अग्रवाल के अलावा बीईओ खटीमा कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुदर्शन गहतोड़ी व सितारगंज की देवकी बिष्ट, उप शिक्षाधिकारी रुद्रपुर के अमरदीप चौधरी, गदरपुर के कमलेश्वर प्रसाद जोशी, बाजपुर के हेम चंद्र जोशी, काशीपुर के अनंत पाल सिंह बिष्ट और जसपुर के महबूब अली प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
देहरादून में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। काशीपुर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षण के लिए जा चुके हैं। - धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी
बीईओ