फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Guest teachers becoming BLOs disrupts studies

Udham Singh Nagar News: अतिथि शिक्षकों के बीएलओ बनने से पढ़ाई चौपट

Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers becoming BLOs disrupts studies
काशीपुर। महत्वपूर्ण विषयों के अतिथि शिक्षकों की बीएलओ कार्य में ड्यूटी लगने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो गई है। इससे बोर्ड परीक्षा के परिणाम पर भी असर पड़ सकता है। इस मामले की काजीबाग निवासी एडवोकेट अली अनवर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन

अली अनवर ने कहा कि लंबे समय से राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बाद भी राजकीय विद्यालयों में कार्यरत गेस्ट टीचरों से बीएलओ का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों की नियुक्ति छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए की गई थीं उन्हें से शिक्षण कार्य के बजाय बीएलओ का कार्य कराया जा है। उन्होंने गेस्ट टीचरों को बीएलओ कार्य से मुक्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

ब्लॉक से लगी है 17 गेस्ट टीचरों की ड्यूटी
प्रशासन की ओर से ब्लॉक में बीएलओ कार्य के लिए करीब 17 अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें जीजीआईसी काशीपुर से आठ, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज से चार, राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी से दो, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज से दो, राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर से एक शिक्षक शामिल है। सबसे अधिक जीजीआईसी काशीपुर में रसायन, भौतिक विज्ञान समेत महत्वपूर्ण विषय के आठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed