फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GST theft of more than Rs 12 crore caught

Udham Singh Nagar News: राज्य कर विभाग ने पकड़ीं 12 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी

Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
GST theft of more than Rs 12 crore caught
रुद्रपुर ​स्थित फार्म के दस्तावेजों की जांच करती राज्य कर विभाग की टीम। स्रोत विभाग

विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग की टीम ने बिटुमिन (कोलतार) और फ्यूल ऑयल का कारोबार कर रही प्रदेश की 12 फर्म के 16 प्रतिष्ठानाें पर छापा मारा। टीम ने बिल टू शिप टू मोड्यूल पर की जा रही 12 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी। इस दौरान फर्मों ने एक करोड़ 13 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए। विभाग की ओर से फर्म के दस्तावेजों को जब्त कर टैक्स चोरी का आकलन किया जा रहा है।

राज्य कर विभाग की ओर से प्रदेश की 12 फर्म के कारोबार पर निगाह रखी जा रही थी। इन फर्म की ओर से प्रदेश के बाहर स्थित फर्म के बिलों की आड़ में बोगस आईटीसी का लाभ लेकर अपनी जीएसटी देयता को समायोजित किया जा रहा था। टीम ने फर्म के ईवे बिल में दर्ज वाहनों की जांच की तो पता चला कि जिस तारीख में ई वे बिल बनाए गए थे, उस तारीख में ई वे बिल में प्रदर्शित स्थलों के मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को वाहनों ने पार ही नहीं किया। इन तारीखों में ये ये वाहन किसी अन्य स्थल के टोल प्लाजा को पार कर रहे थे।
विज्ञापन

जब इन फर्म के सप्लायर फर्म की जांच की गई तो कुछ सप्लायर फर्म अस्तित्वहीन मिलीं और कुछ का पंजीयन निरस्त था। कुछ फर्म ऐसे माल की खरीद दर्शा रही थीं, जो उनकी ओर से खरीदा ही नहीं गया। ये फर्म चार साल से फर्जीवाड़ा कर रही थीं। बुधवार को राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न टीम ने बिटुमिन और फ्यूल ऑयल का कारोबार करने वालीं 12 फर्म के रुद्रपुर में एक, हल्द्वानी में एक, काशीपुर में दो, हरिद्वार में चार, देहरादून में तीन, रुड़की में दो सहित तीन अन्य जगहों पर स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। प्रथम दृष्ट्या इन फर्म की ओर से 12 करोड़ से ऊपर की जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। टीम ने काईवाई के दौरान फर्म के व्यापार स्थल से अभिलेख, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल आदि जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों और उपकरणों का विश्लेषण किया जा रहा है। इन फर्म ने जांच के दौरान ही 1.13 करोड़ रुपये जीएसटी मौके पर ही जमा भी करा दिया गया था। कार्रवाई में 16 टीम में 60 अधिकारी शामिल थे। करदाताओं से अपील है कि समय पर रिटर्न दाखिल करते हुए देयकर जमा करें।
- डॉ. अहमद इकबाल, राज्य कर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed