फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   GST fraud of Rs 1.20 crore unearthed in 22 fake firms involved in the timber business in jashpur

Uk: लकड़ी के कारोबार की 22 फर्जी फर्म में 1.20 करोड़ जीएसटी की हेराफेरी, पुलिस ने एक सदस्य को गिरफ्तार किया

Sat, 10 Jan 2026 01:24 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Jan 2026 01:24 PM IST
सार

जसपुर में लकड़ी व्यापार की 22 फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
GST fraud of Rs 1.20 crore unearthed in 22 fake firms involved in the timber business in jashpur
करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में लकड़ी व्यापार की फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपयों की जीएसटी चोरी करने के मामले में यूपी पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

उसके खिलाफ बीते साल मुरादाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। युवक पर आरोप है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लकड़ी व्यापार की 22 फर्म बना ली और कारोबार कर जीएसटी चोरी कर ली। राज्य कर रेंज मुरादाबाद (यूपी) के उपायुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक अरविंद कुमार ने 14 जुलाई 2025 को जीएसटी चोरी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच कर रही एसआईटी टीम फर्म बनाने और कारोबार करने वालों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों व अन्य अभिलेख के इस्तेमाल करने की जांच कर रही थी।

विज्ञापन

इसी जांच के तहत टीम बीते दिन मोहल्ला नईबस्ती चांद मस्जिद निवासी अरशद अली के घर पहुंच गई। पूछताछ में उसने टीम को बताया कि वह अपने मोहल्ले में रहने वाले अमान और अहतेशाम के साथ मिलकर जीएसटी काम करता है। तीनों ने 22 फर्म बनाई थी। इन फर्मों के नाम से लकड़ी का कारोबार कर फर्जी बिल तैयार किए। इसी कारोबार से वह अब तक 1.20 करोड़ रुपये का सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में एसआईटी की टीम लगी है। आरोपी अरशद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed