जीपीएस से पकड़ी लूटी गई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जीपीएस सिस्टम की मदद से तीन दिन पूर्व ड्राइवर को बंधक बनाकर दिल्ली में लूटी कार को बरामद कर लिया। ऑटो लिफ्टर गैंग के एक सदस्य को पकड़ लिया। लूट में शामिल उसके तीन साथी फरार है।
सोमवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा ने एक आटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि 21 नवंबर की शाम को न्यू उस्मानपुर दिल्ली निवासी विनोद कुमार की कार एचआर 61सी-8305 को चार ऑटो लिफ्टर गिरोह के चार बदमाशों ने दिल्ली में ही ड्राइवर खुशीराम निवासी गुड़गांव के पैर बांध व मुंह में कपड़ा बांध कर कार की पिछली सीट पर डाल दिया।
ड्राइवर को मझोला (पाकवाड़ा) यूपी के बीच झाड़ियों में फैंक कर बदमाश कार ले गए। ड्राइवर ने किसी तरह हाथ पैर खोल कर मझोला (मुरादाबाद) पुलिस को कार लूटे जाने की सूचना दी। मझोला पुलिस ने जसपुर पुलिस को सूचना दी। कार में गुप्त रूप से जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होने से उस्मानपुर दिल्ली थाने की पुलिस को कार की लोकेशन लगातार मिलती रही। लुटेरे कार लूटकर पतरामपुर क्षेत्र में लाए। शनिवार रात कोतवाल डीआर आर्य अमियांवाला यूपी उत्तराखंड बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। जीपीएस की मदद से मझोला थाना के एसओ नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने बेचने के लिए यूपी से लाई लूटी गई कार को अमियांवाला के निकट से बरामद कर अभियुक्त इरफान निवासी धीमरखेड़ा काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।