फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Governor Gurmeet Singh in Pantnagar University

पंत विवि ने दुनिया को दिया कृषि व बीज क्रांति का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Governor Gurmeet Singh in Pantnagar University
पंतनगर में प्रेस वार्ता करते राज्यपाल जनरल(सेवनिवृत्त) गुरमीत सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। ‘जीबी पंत विवि ने देश और दुनिया को कृषि एवं बीच क्रांति का संदेश दिया है। यहां से कृषि में होने वाले शोध और नई तकनीकों का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा।’ यह बातें दो दिवसीय भ्रमण पर पंतनगर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले के किसान बेहतरीन खेती कर रहे हैं। यह जिला प्राकृतिक और जैविक खेती का केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को तराई भवन (कुलपति निवास) में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यपाल सिंह ने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें बेहद लगाव है, क्योंकि ऊधमसिंह नगर एक बहु संस्कृति, बहुभाषी तथा विभिन्न समुदायों की आबादी का जिला है। यहां का सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से पांव पसार रहे कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से जिले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आया हूं। इसके लिए उन्होंने डीएम, एसएसपी, सीडीओ और सीएमओ के साथ बैठक कर विकास कार्यों, संचालित परियोजनाओं, समस्याओं की समीक्षा सहित जिले की चुनौतियों पर चर्चा की है।
विज्ञापन

कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर जिले की तैयारियों से वह संतुष्ट हैं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए। राजभवन जल्द ही इस क्षेत्र में पहल करेगा। ऊधमसिंह नगर जिले से कृषि क्षेत्र में क्या क्रांति लाई जा सकती है, इस पर प्रशासन को एक रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। उन्होंने राज्य के थारू और बोक्सा जनजाति के लोगों को मशरूम उत्पादन, पोल्ट्री, जैविक खेती जैसे कार्यों से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि राज्य की महिलाएं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में क्रांति कर रही हैं। वास्तव में राज्य की महिलाओं के कंधों पर ही राज्य के विकास का उत्तरदायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध के पैटर्न को समझना जरूरी
राज्यपाल ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिला सीमांत जिला है। पुलिस और प्रशासन को आने वाली चुनौतियों के लिए क्षमता विकास करना होगा। पुलिस को अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों व पैटर्न को समझना होगा। अपराधों को रोकने के लिए प्रो-एक्टिव पुलिस, प्री-एक्टिव पुलिस और प्रीवेंटिव पुलिस की अवधारणा पर काम करना होगा। जिले की सीमा से लगे यूपी के पांच जिलों की पुलिस-प्रशासन से भी निरंतर समन्वय बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed