Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Governor Dhal Singh Bisen reached Pantnagar

पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल: कहा- जैविक और प्राकृतिक खेती समय की मांग, पर्वतीय कृषि पर शोध बढ़ाए विवि

Tue, 17 Nov 2026 01:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 17 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

विज्ञापन
Governor Dhal Singh Bisen reached Pantnagar
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे गांधी हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रसायनों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से बढ़ती बीमारियों के बीच जैविक, प्राकृतिक और गो-आधारित खेती को बढ़ावा देना समय की मांग है। पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि चुनौतियों को देखते हुए जलवायु अनुकूल बीज और कम लागत वाली तकनीक विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देना होगा। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।

राज्यपाल ने कहा कि बढ़ती आबादी के बावजूद देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसमें पंतनगर विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक योगदान रहा है। इसी धरती के शोध और किसानों के परिश्रम ने हरित क्रांति की आधारशिला रखी। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पंतनगर को पहला स्थान मिला है।

विज्ञापन

उन्होंने संकर चारा मक्का किस्मों के विकास और ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से बद्री गाय की बछिया के जन्म को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मालू के रेशों से वस्त्र निर्माण, धान की भूसी से ट्राइकोडर्मा उत्पादन और पंत वीड गाइड एप जैसे नवाचारों की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय कृषि पर विशेष शोध, स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। इससे उत्तराखंड में पलायन की चुनौती से निपटने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

युवाओं को रोजगार सृजक बनने का आह्वान
राज्यपाल ने विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित ''युवा'' कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा जगा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने वाले न बनें। इसके बजाय कृषि स्टार्टअप और नवीन तकनीकों से रोजगार सृजित करने वाले बनें। राज्यपाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और नवाचार में लगाने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र की योजनाओं पर राज्यपाल का जोर
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। इनमें किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, डिजिटल कृषि मिशन और नमो ड्रोन दीदी योजना शामिल हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ तकनीकी प्रसार से सीधे किसानों तक पहुंचाएं। राज्यपाल ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने छात्राओं के लिए ''द वाइब स्ट्रीट'' जैसी परिसरीय पहलों की भी प्रशंसा की।

विवि की उपलब्धियां और भविष्य का संकल्प
समारोह के दौरान अतिथियों ने चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अनुमेय सिंह, नंदिनी, मीमांशा व राहुल कुमार को सम्मानित किया। ''राइजिंग पंतनगर'' पुस्तक सहित 10 ब्रोशरों का विमोचन भी किया गया। विश्वविद्यालय के जैव अभिकर्ता के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए क्रिस्टल कारपोरेट और नेचर ऑर्गेनिक्स के साथ समझौतों की जानकारी दी गई। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास है। यह हरित क्रांति की जन्मस्थली रही है जिससे देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि 17 नवंबर 1960 को स्थापित पंतनगर विवि देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा था। उन्होंने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प दोहराया। कुलसचिव डॉ. दीपा विनय ने कहा कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियां शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं।

राज्यपाल ने द वाइब स्ट्रीट का किया शिलान्यास
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस पर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पंतनगर संग्रहालय का अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने सरस्वती, सुभाष, गांधी, अंबेडकर और मंदाकिनी भवन परिसर के बीच बनी द वाइब स्ट्रीट और पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय परीक्षा हाॅल का शिलान्यास किया। राज्यपाल ने हिमालय कृषक उत्पादक संगठन कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट और गैना-एंचौली आदि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों से संबंधित स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उसके बाद राज्यपाल ने कृषक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों से सीधा संवाद किया। साथ ही युवाओं को कृषि एवं बागवानी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। किसानों ने भी मौन पालन, सीप पालन, मत्स्य पालन, मक्का, दलहन खेती सहित इंटीग्रेटेड खेती को लेकर अपने अपने अनुभव साझा किए। वहां कुलपति डॉ. एसके कश्यप, निदेशक प्रशासन बीएस चलाल सहित प्रगतिशील किसान और वैज्ञानिक व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed