{"_id":"699773f744fea36b2106b867","slug":"government-silent-on-us-deal-farmers-future-in-danger-rakesh-tikait-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-137442-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी डील पर सरकार मौन, किसानों के भविष्य पर संकट : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी डील पर सरकार मौन, किसानों के भविष्य पर संकट : राकेश टिकैत
Fri, 20 Feb 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ हुई डील पर लगातार बयान जारी कर रहा है। इसमें अमेरिका और अमेरिकी किसानों के हित साधे गए हैं जबकि भारत सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि जो बयान सामने आ रहे हैं। वह देश के किसानों के अलावा हर वर्ग के लिए बेहद खतरनाक प्रतीत हो रहे हैं। इससे देश के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को तिरंगा चौक स्थित भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र यादव के कार्यालय में राकेश टिकैत ने कहा कि आयातित पशु आहार और दूध व उसके उत्पादों से स्थानीय किसानों का पशुपालन खत्म होगा। किसानों की खेती समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पशु चारा मांसाहारी होता है। वहां का चारा देश में पहुंचेगा तो उन जानवरों के दूध से धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
इस अवसर पर यूपी व राज्य प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयानंद सिंह, राम बदन सागर, फैसल मलिक, सुग्रीव प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, रामलाल यादव, तलविंदर सिंह, हरजीत सिंह, बलकार सिंह, सोना सिंह, राजू यादव, इंद्रजीत, सतीश अरोरा, सलमान खान, नहें खान, अकील, जफर खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।