फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government is working to promote dragun fruit crop.

जिले में ड्रैगन फ्रूट उत्पादन की संभावनाएं तलाश रही सरकार : बीवीआर पुरुषोत्तम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government is working to promote dragun fruit crop.
काशीपुर के राजकीय उद्यान में पौधारोपण करते भाष्कर खुल्वे व बीवीआर पुरुषोत्तम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कृषि एवं कृषि कल्याण सचिव बीवीआर पुरुषोत्तम ने राजकीय उद्यान नर्सरी आलू फार्म व निर्माणाधीन एरोमा पार्क एस्कार्ट फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार तराई में एरोमा पार्क, आलू उत्पादन और ड्रैगन फ्रूट के रूप में तराई को विकसित करने की संभावना खोज रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं पीएम के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे राज्य में उद्यान, कृषि एवं जड़ी-बूटी उद्योग के विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव बीवीआर पुरुषोत्तम, उद्यान सचिव एसएस बरेजा के साथ जिले के भ्रमण पर आए हैं। भ्रमण के दौरान बीवीआर पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एरोमा पार्क का शिलान्यास किया है। इसमें सड़कों का निर्माण कार्य व प्लाटों के एलाटमेंट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर तक नया निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। समीक्षा में जिले में औद्योगिकीकरण की अच्छी संभावनाएं पाई गई हैं। राजकीय उद्यान नर्सरी आलू फार्म में फलों की उन्नत प्रजातियों के पौधे विकसित हो रहे हैं। आलू फार्म में आलू का अच्छा बीज उत्पादन हो रहा है जिससे जिले में आलू का अच्छा उत्पादन होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

बीवीआर पुरुषोत्तम ने बताया कि जिले में ड्रैगन फ्रूट की फसल उत्पादन की संभावना तलाशी जा रही हैं। इस मौके पर आरएम सिडकुल कमल किशोर कफल्टिया, तहसीलदार यूसुफ अली, मुख्य कृषि अधिकरी नैनीताल नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. भावना जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नत प्रजातियों के फलों की नर्सरी विकसित किए जाएं: खुल्बे
काशीपुर। प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव एवं उद्यान सचिव सहित कई अधिकारियों की टीम के साथ आलू एवं आलू का बीज उत्पादन की समीक्षा की। राजकीय उद्यान नर्सरी आलू फार्म का निरीक्षण किया। नर्सरी में उन्नत प्रजातियों के फलों की नर्सरी विकसित करने का निर्देश दिया।

शनिवार को प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव बीवीआर पुरुषोत्तम, उद्यान सचिव एसएस बरेजा, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. ब्रजेश गुप्ता के साथ राजकीय उद्यान आलू फार्म नर्सरी का निरीक्षण किया। खुल्बे व बीवीआर पुरुषोत्तम ने राजकीय नर्सरी में आम की उन्नत प्रजातियों के पौधों की जानकारी ली। आम की उन्नत प्रजाति का पौधा हुश्नआरा रोपा। जिला नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के उद्यान अधिकारियों के साथ उद्यान एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अधिक उत्पादन देने वाले आलू के बीज उत्पदान की समीक्षा की। बीवीआर पुरुषोत्तम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए आलू का उन्नत बीज तैयार किया जाए। फलों की उन उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली रोग एवं कीट निरोधक आम एवं लीची की प्रजातियों को विकसित कर बागानों को उपलब्ध कराई जाए। भाष्कर खुल्बे ने कहा कि फसलों व बागों में कम पानी खर्च कर सिंचाई करने वाले उपकरण विकसित हो चुके हैं जो नमी की कमी होने पर स्वयं चालू हो जाते हैं और पानी की कमी पूरी होने पर बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed