फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government is deceiving the youth in the name of Agneepath scheme : arya

अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं को छल रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government is deceiving the youth in the name of Agneepath scheme : arya
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर सरकार युवाओं को छल रही है। उनके कॅरिअर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को भी निराशाजनक बताया।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा ने राज्य को कर्ज में डुबोने का कार्य किया है। राज्य गठन के बाद से वर्ष 2016 तक राज्य पर 35 हजार करोड़ का कर्जा था। वर्ष 2017 से 2021 तक पांच वर्षों में 70 हजार करोड़ और कर्जा हो गया है। इसके साथ ही कर्ज का ब्याज भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को अग्निपथ योजना के नाम पर सिर्फ चार साल के लिए नौकरी देना उनके साथ मजाक है। आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने 100 दिन के कार्यकाल को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत कर जनता को गुमराह कर रही है। आम जनता महंगाई, बिजली कटौती, पेयजल संकट आदि मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में खुलासा हो चुका है कि सरकार विकास कार्यों का पैसा समय पर खर्च नहीं कर सकी। अधिकांश बजट वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च में खर्च किया गया। इससे पता चलता है कि सरकार विकास के प्रति कितनी गंभीर है। वहां कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार, संदीप चीमा, हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed