{"_id":"5ff217a08ebc3e3e7e2204dc","slug":"government-is-adamant-on-dogma-by-ignoring-the-demands-of-farmers-rudrapur-news-hld4097664130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांगों को अनसुना कर हठधर्मिता पर अड़ी है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांगों को अनसुना कर हठधर्मिता पर अड़ी है सरकार
विज्ञापन
गदरपुर में पत्रकार वार्ता करतीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्दयेश।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ देश का अन्नदाता 38 दिनों से दिल्ली के बॉर्डरों पर कंपकंपाती सर्दी में हक की लड़ाई लड़ रहा है। न्याय की आस में 36 से अधिक किसान शहादत दे चुके हैं। कहा कि यदि मोदी सरकार किसानों की भावनाओं का सम्मान नहीं करती है तो उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
रविवार को ग्राम रतनपुरा में बलविंदर सिंह कार्यकर्ता के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ग्राम पसियापुर निवासी किसान बाबा कश्मीर सिंह ने अपने प्राण देकर देशभर के किसानों की पीड़ा को मोदी सरकार के कानों तक पहुंचाने का कार्य किया है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने हितों की रक्षा के लिए देश के अन्नदाता को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ रही है।
इन सबके बावजूद भाजपा सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस देश में अन्नदाता ही खुशहाल नहीं होगा, उस देश का संपन्न और खुशहाल बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के दौरान बढ़ती महंगाई पर रोकने में विफल साबित हो चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों सहित अन्य सामानों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं और विकास कार्य ठप हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर जुटने का आह्वान किया। वहां एआईसीसी सदस्य राजेंद्र पाल सिंह, प्रदेश सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह संधू, ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, शैलेंद्र शर्मा, शराफत अली मंसूरी, अजय गाबा, किशोर सामंत, काबुल सिंह विर्क, नौनिहाल सिंह, जसविंदर सिंह, गुरबाज सिंह विर्क आदि थे।