{"_id":"696fe1abee9e379d000b9c5e","slug":"government-buildings-to-be-illuminated-on-republic-day-and-its-eve-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-136047-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गणतंत्र दिवस और पूर्व संध्या पर जगमग होंगे सरकारी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गणतंत्र दिवस और पूर्व संध्या पर जगमग होंगे सरकारी भवन
Wed, 21 Jan 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालय जगमग होंगे। 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मंगलवार को एडीएम पंकज उपाध्याय ने जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि 25 और 26 जनवरी को शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक सरकारी भवनों को कम वोल्टेज के बल्बों, एलईडी से प्रकाशमान किया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह सरकारी कार्यालयों में 9ः30 बजे ध्वजारोहण होगा। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। पुलिस परेड और विकास झांकी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
कहा कि क्रास कंट्री रेस और विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता होगी। 27 जनवरी को यूसीसी दिवस पर तहसील, नगर निकायों में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, पुलिस स्टाल लगाकर यूसीसी पंजीयन होंगे। यूसीसी फीड बैक फार्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
कहा कि क्रास कंट्री रेस और विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता होगी। 27 जनवरी को यूसीसी दिवस पर तहसील, नगर निकायों में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, पुलिस स्टाल लगाकर यूसीसी पंजीयन होंगे। यूसीसी फीड बैक फार्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन