{"_id":"59d7c8484f1c1b9f678b46e2","slug":"goverment-purchasing-of-paddy-in-rudrapur-is-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में धान की सरकारी खरीद शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में धान की सरकारी खरीद शून्य
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर गल्ला मंडी में सूने पड़े टिन शैड में ड्यूटी देता मंडी कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन के छह अक्तूबर से धान की खरीद विधिवत रूप से शुरू करवाने के आश्वासन के बावजूद शुक्रवार तक सरकारी खरीद शून्य रही। रुद्रपुर के सभी सहकारी क्रय केंद्रों में किसानों के न पहुंचने से दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, जो किसान पहुंचे उन्हें क्रय केंद्र प्रभारियों ने मानक से अधिक नमी बताकर लौटा दिया।
विज्ञापन
डीएम ने तीन अक्तूबर को निर्देश जारी किए थे कि छह अक्तूबर से सभी केंद्रों पर विधिवत कार्य शुरू किया जाए। क्रय केंद्र प्रभारियों को शुक्रवार से किसानों के केंद्रों तक पहुंचने की आस थी, लेकिन छठे दिन भी क्रय केंद्रों पर खरीद शून्य रही। रुद्रपुर गल्ला मंडी में बनाए गए आरएफसी के केंद्र, तराई विकास सहकारी संघ और बगवाड़ा मंडी में यूसीएफ के तोल केंद्रों पर भी धान बेचने के लिए किसान नहीं पहुंचे। यूपी के सीमांत गावों से कुछ किसानों ने गल्ला मंडी में आढ़तियों को धान बेचा। धान में 24 से 30 फीसदी नमी होने के कारण सहकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो सकी। क्रय केंद्र प्रभारियों ने नमी को मानक से अधिक बताकर धान खरीदने से हाथ खड़े कर दिये।
विज्ञापन