फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   got four more corona posotive in ऊधम singh nagar

ऊधमसिंह नगर में चार और कोरोना पॉज़िटिव मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
got four more corona posotive in ऊधम singh nagar
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार को एक साथ चार लोगों कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जसपुर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मुंबई से लौटे थे, जबकि गदरपुर और दिनेशपुर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव गुरुग्राम से आए थे। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या अब 27 हो गई है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि रामजीपुर नंबर तीन, गदरपुर निवासी 29 वर्षीय युवक, दुर्गापुर, दिनेशपुर निवासी 35 वर्षीय युवक, नई बस्ती जसपुर और नेथा सिंह जसपुर निवासी 21-21 वर्ष के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से जसपुर निवासी दोनों युवक महाराष्ट्र के मुंबई और दिनेशपुर निवासी युवक गु्रुग्राम व गदरपुर निवासी युवक गुजरात से लौटा था। गदरपुर निवासी युवक को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया था, दिनेशपुर निवासी युवक को पंतनगर में क्वारंटीन व जसपुर निवासी दो युवकों को जसपुर में आइसोलेट किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के सैंपल जांच के लिए 18 मई को हल्द्वानी लैब में भेजे थे। बुधवार को चारों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed