{"_id":"63a0b9216a998d6ea87a0555","slug":"goods-seaz-d-by-gst-team-in-rudrapur-rudrapur-news-hld485834069","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोल्डड्रिंक, सेनेटरी सीट के परिवहन में गड़बड़ी पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोल्डड्रिंक, सेनेटरी सीट के परिवहन में गड़बड़ी पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
रुद्रपुर राज्यकर चौकी में फिजिकल वेरीफिकेशन करते कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोल्डड्रिंक और सेनेटरी सीट के परिवहन में गड़बड़ी मिलने पर राज्य कर विभाग की ओर से जुर्माना लगाया गया है। घोषित माल के विपरीत सामान मिलने पर कार्रवाई की गई है।
रामपुर बॉर्डर पर स्थित राज्य कर विभाग की मोबाइल चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान सोमवार की सुबह विभागीय अधिकारियों ने रामपुर से आ रहे ट्रक को रोका। चालक ने बताया कि वाहन में कोल्डड्रिंक लदी है। वाहन का ई-वे बिल चेक करने पर उसमें कोक लिखा हुआ पाया गया। शक के आधार पर अधिकारियों ने सामान की जांच की तो ट्रक में जीरा फ्लेवर का स्थानीय कोल्डड्रिंक लदा हुआ मिला। नियमानुसार 94 हजार का जुर्माना वसूलकर वाहन को जाने दिया गया।
इसी तरह दिल्ली से रुद्रपुर आ रहे एक वाहन को रोका गया तो उसमें सेनेटरी सीट लदे होनी की बात कही गई। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि टॉयलेट सीट आदि की जो मात्रा घोषित की गई है उसके अनुरूप वाहन में माल ज्यादा मात्रा में है। राज्य कर चौकी में सामान की जांच की गई। सहायक कमिश्नर हरिओम वर्मा ने बताया कि पकड़े गए सामान में टैक्स चोरी की जांच के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।