फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Goods burnt to ashes due to fire in tent house

टेंट हाउस में आग लगने से जलकर राख हुआ सामान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt to ashes due to fire in tent house
रुद्रपुर में टेंट हाउस के बाहर जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सुबह के समय टेंट हाउस में आग लगने से वहां पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भूतबंगला निवासी दिलशाद का घर के नजदीक टेंट हाउस है। टेंट हाउस के पीछे ही टेंट का गोदाम भी है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टेंट हाउस में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि टेंट हाउस के पीछे गोदाम में पहुंच गई। गोदाम के ऊपर रह रहे मकान मालिक ने दिलशाद को फोन कर बताया। दिलशाद ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन दरोगा डीके पलड़िया टीम के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पलड़िया ने बताया कि आग की लपटें गोदाम के बाहर निकल रहीं थीं लेकिन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। टेंट हाउस मालिक दिलशाद ने बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने सात लाख रुपये का सामान खरीद कर टेंट हाउस में भरा था जो जलकर राख हो गया। टेंट के रजाई, गद्दे, पर्दे, पंखे, ड्रम के अलावा और भी सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed